सनातन धर्म में कुबेर देवता को धन, संपत्ति और समृद्धि के देवता हैं। उन्हें यक्षों का राजा भी माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष भी कहा जाता है। कुबेर उत्तर दिशा के रक्षक हैं। कुबेर देवता भगवान शिव के परम भक्त हैं। आपको बता दें, कुबेर देवता को 'वैद्यनाथ' भी कहा जाता है। माना जाता है कि अगर कुबेर देवता की पूजा सही तरीके से की जाए तो जीवन में दरिद्रता का नाश और धन में वृद्धि होती है। कुबेर देवता के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में धन, ऐश्वर्य और समृद्धि का आगमन होता है। वे जीवन के सभी भौतिक सुखों के प्रतीक हैं, लेकिन वे उन लोगों के लिए भी शुभ माने जाते हैं। अब ऐसे में अगर आप कुबेर देवता की पूजा कर रहे हैं, तो किस दिन करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कुबेर देवता की पूजा बुधवार और शनिवार के दिन करने का विधान है। अगर आप कुबेर देवता की पूजा बुधवार के दिन कर रहे हैं, तो यह दिन व्यापार, धन और संपत्ति के लिए बहुत शुभ होता है, क्योंकि बुध ग्रह का संबंध वाणिज्य और धन से है। इस दिन कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और व्यापार में सफलता मिलती है।
शनिवार का दिन कुबेर देवता की पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोष से भी मुक्ति मिल सकती है। इसलिए शनिवार के दिन कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - घर की इस दिशा में रखें कुबेर देवता की प्रतिमा, हो सकता है धन लाभ
कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में धन में वृद्धि होती है। नए धन के स्रोत खुलते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धन के साथ-साथ कुबेर देवता व्यक्ति को समृद्धि भी प्रदान करते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है। व्यापारी कुबेर देवता की पूजा करके व्यापार में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होते हैं और व्यापार में वृद्धि होती है। कुबेर देवता की कृपा से व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
इसे जरूर पढ़ें - Puja Plants: कुबेर देव को प्रिय हैं ये पौधे, घर में लगाने से होता है धन लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।