Navratri Havan Samagri: हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कई सारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हवन में भी खास सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पूजा पूरी मानी जाती है। गाय के उपले या कंडे (Cow Dung Cake) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इससे घर में शुद्धता बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि में भी रोजाना हवन के साथ पूजा संपन्न की जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि में गाय के गोबर से बने उपले का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।
नवरात्रि में माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस पूजा में पहले रोली-चावल, फूल और लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद हवन के लिए गाय के उपले को रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय के उपले में माता का वास होता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार गाय के पिछले भाग को शुद्ध माना जाता है। यही कारण है कि उपले का इस्तेमाल पूजा में होता है। गाय के उपले से किए गए हवन से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, वातावरण भी शुद्ध बना रहता है। साथ ही, माता का आशीर्वाद मिलता है।
हवन करने के लिए आपको आम की लड़की का नहीं सिर्फ गोबर के उपले का इस्तेमाल करना है। इसे तोड़कर अपने हवन कुंड में रखें। इसके बाद कपूर से इसमें लो को जलाएं। इसमें घी और हवन सामग्री को डालें। इसके बाद लौंग का जोड़ा और चीनी डालकर इससे हवन करें। इसका धुआं आपके पूरे घर को शुद्ध कर देगा। साथ ही, आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत
इसे भी पढ़ें: सूरत में नवरात्रि के दौरान जाएं इन मंदिरों के दर्शन करने, नहीं है ज्यादा दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।