-1775117965092.webp)
हिंदू धर्म में मंदिर प्रवेश के समय घंटी बजाना एक बहुत ही पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। हम में से लगभग हर कोई मंदिर जाते समय घंटी जरूर बजाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घंटी बजाने का सही नियम क्या है? अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या मंदिर से बाहर निकलते समय भी घंटी बजानी चाहिए या नहीं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मंदिर में प्रवेश के समय घंटी क्यों बजाई जाती है और नियम क्या है? पढ़ते हैं आगे...
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घंटी की ध्वनि देवताओं को जागृत करती है और भक्त की उपस्थिति की सूचना देने का एक माध्यम है। कहा जाता है कि घंटी, शंख और घड़ियाल की गूंज भगवान को अत्यंत प्रिय है। पुराणों में यह भी उल्लेख मिलता है कि सृष्टि के आरंभ के समय जो नाद गूंजा था, घंटी की आवाज उसी का प्रतीक है।

घंटी बजाने से निकलने वाली तरंगें वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती हैं। माना जाता है कि श्रद्धा भाव से बजाई गई घंटी इंसान के मानसिक विकारों और अनजाने में हुए पापों के प्रभाव को कम करती है।
वैज्ञानिक नजरिये से देखा जाए तो घंटी की तीखी और सुरीली गूंज हमारे मस्तिष्क के दाएं और बाएं हिस्से को संतुलित करती है, जिससे मन तुरंत शांत और एकाग्र (Focus) हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - क्या आपको पता है घर के मंदिर में क्यों नहीं लगी होती है घंटी?

शास्त्रों के अनुसार, मंदिर से लौटते समय घंटी बजाना पूरी तरीके से वर्जित माना जाता है। जैसे हम किसी के घर जाते हैं, तो दरवाजा खटखटाते हैं या घंटी बजाते हैं ताकि उन्हें हमारे आने का पता चले, लेकिन वापस आते समय हम ऐसा नहीं करते। ठीक उसी तरह, मंदिर में प्रवेश करते समय हम भगवान की अनुमति और ध्यान आकर्षित करने के लिए घंटी बजाते हैं।
इसे भी पढ़ें - मंदिर में क्यों लगाई जाती है घंटी? जानें इसके पीछे का कारण और महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।