(rules while wearing sandalwood mala) सनातन धर्म में पूजा-पाठ करने के दौरान कई चीजों का उपयोग किया जाता है। इसी में एक चंदन का माला भी है। पूजन में इसका विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। चंदन के माला भी विभिन्न प्रकार के होते हैं और इनका प्रयोग भी अलग-अलग जगह पर किया जाता है। वहीं पूजन के साथ-साथ मंत्र जाप का भी विशेष महत्व माना गया है। अलग-अलग देवी-देवताओं के मंत्र जाप में विभिन्न मालाओं का प्रयोग किया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि चंदन की माला से किया गया जाप शीघ्र फल देता है। अब ऐसे में कुछ लोग चंदन का माला भी धारण करते हैं, लेकिन इसे पहनने से क्या लाभ होता है और किन नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चंदन की माला पहनें से हो सकते हैं ये लाभ
चंदन की माला का प्रयोग केवल मंत्र जाप करने के लिए ही नहीं, बल्कि पहनने के लिए बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। सफेद चंदन की माला धारण करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और दिमाग में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। जिस भी जातक को खासकर मानसिक परेशानियां अधिक होती है, उन्हें स्थिरता के लिए सफेद चंदन की माला ही पहनना चाहिए। इससे किसी भी काम में ध्यान केंद्रित रहता है और सफलता भी मिल सकती है।
धन लाभ के लिए जरूर पहनें चंदन की माला
लाल चंदन की माला पहनने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और अगर जो व्यक्ति इसे रोजाना पहनता है और नियमों का पालन करता है। उसे हमेशा धन-धान्य की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी (माता लक्ष्मी मंत्र) की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - झोली में रखकर ही क्यों करना चाहिए माला जाप?
इस विधि से धारण करें चंदन की माला
गुरुवार के दिन चंदन की माला धारण करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पश्चात पूजा स्थान पर भगवान विष्णु के पास एक पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। उसके बाद चंदन की माला को गंगाजल से धो लें और कपड़ें में रख दें। इसके बाद भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का पूजन, हल्दी, फूल आदि से करें और बाद में चंदन की माला धारण करें।
इसे जरूर पढ़ें - साल के इन विशेष दिनों में धारण करें तुलसी की माला, मिलेंगे अनगिनत फायदे
चंदन की माला पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जो लोग गृहस्थ जीवन जीते हैं, वह चंदन की माला धारण करने से पहले कुछ बातों का ध्यान विशेष रखें।
- अगर आप किसी के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं, तो पहले माला निकाल कर रखें। इसके बाद स्नान करके पुन: धारण करें।
- रात में सोने से पहले निकाल कर रख दें। उसके बाद शुद्ध होकर सुबह धारण करें। इसके बाद हर पूर्णिमा को चंदन की माला का शुद्धिकरण करके ही धारण करें। इससे लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों