फाल्गुन माह आरंभ हो चुका है और इस माह में भगवान शिव, भगवान विष्णु और राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में कोई भी किया गया धार्मिक कार्य 100 गुना होकर वापस मिलता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि फाल्गुन माह में भगवद गीता के एक श्लोक का निरंतर रोजाना जाप करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं।
फाल्गुन माह में करें भगवद गीता के इस श्लोक का जाप
भगवद गीता में एक श्लोक वर्णित है- 'अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाह परयुपासते।' इस श्लोक का अर्थ है: जो लोग मुझे केवल अपने हृदय में सोचते हैं और मेरी पूजा करते हैं, मैं उन्हें सभी परेशानियों से मुक्त करता हूं।
इस श्लोक में भक्ति योग का अद्भुत संदेश है। इसमें भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो भक्त बिना किसी भेदभाव के केवल उनका ध्यान करते हैं, भगवान उन्हें अपनी कृपा से हर मुश्किल से उबार ही लाते हैं।
यह भी पढ़ें:Phalgun Month 2025 Tulsi Puja: फाल्गुन माह में कैसे करें तुलसी पूजा? जानें नियम
फाल्गुन माह में रोजाना इस श्लोक का जाप करने से भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा होती है। इस श्लोक के जाप से व्यक्ति में भक्ति का संचार होता है और वह आध्यात्म की ओर बढ़ता है।
इस श्लोक के फाल्गु माह में रोजाना जाप से आत्मा की शुद्धि होती है और आत्मिक उन्नति की दिशा में व्यक्ति का मार्गदर्शन होता है। आपका मन शांत होता है और भगवान से आपका जुड़ाव बढ़ता है।
इस श्लोक का जाप सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। फाल्गुन माह में यह ऊर्जा विशेष रूप से शक्तिशाली होती है, और यह आपके जीवन में अच्छे परिवर्तन और मानसिक शांति लाती है।
जब आप इस श्लोक का जाप करते हैं, तो आपका मन केवल भगवान श्री कृष्ण के ध्यान में रम जाता है। इससे नकारात्मक विचार आपको प्रभावित नहीं कर पाते हैं और विचारों में स्थिरता बनी रहती है।
फाल्गुन माह में इस श्लोक का जाप करने से व्यक्ति के संसारिक कष्टों में कमी आती है। यह श्लोक उन समस्याओं से मुक्ति दिलाता है, जो जीवन में विघ्न उत्पन्न करती हैं, चाहे वे आर्थिक हों, पारिवारिक हों या मानसिक।
यह भी पढ़ें:Phalgun Month 2025 Lighting Diya Rules: फाल्गुन माह के दौरान कितने, कहां और कौन से दीये जलाने चाहिए?
इस श्लोक के माध्यम से भक्ति और समर्पण की भावना मजबूत होती है। भगवान श्री कृष्ण के प्रति निस्वार्थ प्रेम और विश्वास बढ़ता है, जिससे जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस श्लोक के जाप से संतान सुख प्राप्त होता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों