
आज बुधवार, 25 फरवरी 2026 का दिन भगवान गणेश और माँ दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत विशेष है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अगले दिन सुबह 02:43 बजे तक रहेगी। आज आकाश मंडल में रोहिणी नक्षत्र दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं। आज विषकुम्भ योग अगले दिन सुबह 01:28 बजे तक रहेगा। सबसे खास बात यह है कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी नए कार्य और खरीदारी सफल होती है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| नवमी (अगले दिन 02:43 AM तक) | रोहिणी | बुधवार | विषकुम्भ | बालव |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर होगा |
| सूर्यास्त | शाम 06 बजकर 11 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर होगा |
| चंद्रास्त | रात 02 बजकर 17 मिनट पर होगा |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 57 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) बुधवार को वर्जित |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक |
| गुलिक काल | सुबह 11 बजकर 00 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक |
बुधवार को राहु काल दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे के आसपास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग होने के बावजूद, राहु काल के समय कोई भी नया और महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
आज फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि है। नवमी तिथि माँ दुर्गा को समर्पित है। आज विषकुम्भ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और देवता ब्रह्मा जी हैं। यह नक्षत्र सुंदरता, विकास और स्थिरता का प्रतीक है। आज सबसे बड़ा शुभ संयोग सर्वार्थ सिद्धि योग का है। इस योग में शुरू किए गए व्यापार, खरीदारी या नए कॉन्ट्रैक्ट हमेशा लाभ देते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन है। आज रोहिणी और बुधवार का मिलन ज्ञान, कला और व्यापार में वृद्धि का महासंयोग बनाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग इस संयोग की शुभता को और बढ़ा देता है। आज का दिन किसी नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने या बड़ी खरीदारी जमीन, गाड़ी, या सोना के लिए सर्वोत्तम है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।