सनातन धर्म में हर महीने का अपना खास महत्व होता है। इनमें से दसवां महीना पौष, या पूस, बेहद खास माना जाता है। ये महीना मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद शुरू होता है और भगवान सूर्य और पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस महीने की उपासना से कारोबार फलता-फूलता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें, अगर किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है, तो पौष माह में पूजा-अर्चना करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में पौष माह में किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौष माह में करें तांबे के लोटे का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का लोटा सूर्य ग्रह से संबंधित है। इसलिए, सूर्य दोष से पीड़ित व्यक्ति को पौष माह में तांबे का लोटा दान करने से लाभ होता है। इतना ही नहीं पौष माह में तांबे का लोटा दान करने से पितृ दोष का निवारण होता है। तांबे के लोटे का दान करने व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
पौष माह में करें सफेद वस्तु का दान
पौष माह में सफेद रंग की चीजों का दान करने से व्यक्ति को चंद्रदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। पौष माह में सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति को पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में आ रही सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Types of Shradh in Hindi: जानें श्राद्ध के कितने प्रकार होते हैं और उनका क्या महत्व है
पौष माह में करें दीपदान
पौष माह में दीपदान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि पौष माह में दीपदान से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। घर के हर कोने में दीप जलाना वास्तु दोष को भी दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इतना ही पितरों के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति को उनकी आत्मा को शांति मिल सकती है और सभी काम बनने लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - किसका श्राद्ध कब कर सकते हैं आप? यहां जानिए नियम
पौष माह में करें जूते-चप्पल का दान
पौष माह में जूते-चप्पल का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जूते-चप्पल का दान करने से शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर आपको अकारण बाधाओं का सामना करना पड़ता है, तो जूते चप्पल का दान करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों