karwa chauth  ki puja vidhi

Karwa Chauth 2023 Chandrodaya Samay: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: हिन्दू धर्म में पत्नी द्वारा पति के लिए रखे जाने वाले कई व्रतों का वर्णन मिलता है। इन सभी व्रतों में से अत्यधिक महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा व्रत माना जाता है करवा चौथ का व्रत।
Editorial
Updated:- 2023-11-01, 15:28 IST

Karwa Chauth Festival Time: हिन्दू धर्म में पत्नी द्वारा पति के लिए रखे जाने वाले कई व्रतों का वर्णन मिलता है।

इन सभी व्रतों में से अत्यधिक महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा व्रत माना जाता है करवा चौथ का व्रत जो बस आने को ही है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में। 

करवा चौथ 2023 कब है (Karwa Chauth Kab Hai 2023)

  • करवा चौथ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
  • कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर, दिन मंगलवार, रात 9 बजकर 30 मिनट 
  • कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समापन: 1 नवंबर, दिन बुधवार (बुधवार के उपाय), रात 9 बजकर 19 मिनट 
  • ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को मनाया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Shubh Muhurat 2023) 

  • करवा चौथ व्रत का समय: 1 नवंबर को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट 
  • करवा चौथ पूजा का समय: 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट 

karwa chauth  ki tithi

करवा चौथ 2023 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth Chandroday Samay 2023) 

  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 1 नवंबर को रात 8 बजकर 26 मिनट 

karwa chauth  ki puja

करवा चौथ 2023 संक्षिप्त पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi 2023) 

  • करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले उठें।
  • सरगी का पालन करती हैं तो इसे सूर्योदय से पूर्व ही खाएं।
  • सबसे पहले सरगी का सेवन करें, पानी प‍िएं और भगवान की पूजा करें।
  • फिर भगवान के सामने निर्जला व्रत का संकल्प लें। 
  • निर्जला व्रत में पूरे दिन अन्न और जल ग्रहण न करें।
  • चंद्र दर्शन और पूजन के बाद ही कुछ खाएं।
  • शाम के समय (शाम के समय पूजा करने के नियम) पूजन करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें। 
  • चंद्र देव से पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें।
  • पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें: Moon On Shiv Head: एक श्राप के कारण कैसे मिला चंद्रमा को भगवान शिव के मस्तक पर स्थान?

करवा चौथ 2023 महत्व (Karwa Chauth 2023 Mahatva) 

  • करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास माना जाता है।
  • इस दिन व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है।
  • पति की उम्र बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली का वास बना रहता है।
  • इस दिन व्रत रखने वाली महिलओं का पति से रिश्ता और भी मजबूत बनता है। 

 

अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व आदि से जुड़ी समस्त जानकरी ले सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;