सनातन धर्म में खरमास को महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि खरमास के दौरान सूर्य अपने सात घोड़ों के रथ पर बैठकर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाते हैं। परिक्रमा करने के समय सूर्यदेव का रथ एक क्षण के लिए कहीं भी नहीं रुकता है, लेकिन पूरे ब्रह्मांड में सातों घोड़े दौड़ते-दौड़ते थक जाते हैं। इसलिए इस अंतराल में घोड़ों को आराम और पानी पीने के लिए रथ से छोड़ दिया जाता है और उस रथ को खर को सौंप दी जाती है। जिसके कारण सूर्यदेव के रथ की गति धीमी हो जाती है। तब सूर्यदेव धीरे-धीरे चलते हैं और सूर्य का तेज भी क्षीण होकर धरती पर दिखता है। इसी घड़ी को खरमास कहा जाता है। मकर संक्रांति के बाद ही दोबारा सातों घोड़ें पर सवार होकर सूर्यदेव आगे बढ़ते हैं और उनकी आभा भी तेज हो जाती है। इसी दौरान से सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि खरमास में यात्रा करना शुभ क्यों नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या खरमास में यात्रा कर सकते हैं?
खरमास में अगर आपको किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ रही है, तो आप कर सकते हैं। इसमें कोई मनाही नहीं है, लेकिन अगर आप कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो इस दौरान व्यक्ति को यात्रा करने से बचना चाहिए। खरमास में यात्रा करने से बचना चाहिए। खरमास में यात्रा करने के दौरान सावधानियां जरूर बरतें।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024 start and end date: कब से शुरू हो रहा है खरमास, जानें मंत्र और पूजा का महत्व
इसके अलावा अगर आप धार्मिक यात्रा कर रहे हैं, तो खरमास में धार्मिक यात्रा करना शुभ फलदायी माना जाता है। साथ ही व्यक्ति को उत्तम परिणाम भी मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024: खरमास में किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास में सूर्य देव की स्थिति कमजोर होती है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, और जब वह अपनी स्थिति बदलकर धनु या मीन राशि में प्रवेश करता है, तो इस अवधि को धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं समझा जाता है। इसलिए अगर आप कोई शुभ करने जा रहे हैं, तो समय के लिए टाल दें। मकर संक्रांति के दिन सभी शुभ कार्य आरंभ कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों