शास्त्रों में बताया गया है कि गणेश जी के 32 अवतार हैं। इसके अलावा, गणेश जी के विराजमान होने की भी कई मुद्राएं हैं और हर मुद्रा का अपना एक महत्व है। इन्हीं अवतारों या मुद्राओं को दर्शाती प्रतिमाएं हम घर लेकर आते हैं। किसी के घर एक मुखी गणेश स्थापित होंगे तो किसी के घर पंचमुखी गणेश। किसी के यहां गणेश जी की बैठी मुद्रा में प्रतिमा विराजित होगी तो किसी के घर पर खड़ी मुद्रा में। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में जैसी प्रतिमा गणेश जी की लाते हैं उसका वैसा ही प्रभाव देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि किस गणेश प्रतिमा का मतलब क्या है।
गणेश जी की पांच मुख वाली प्रतिमा
पंच मुखी गणेश जी सुख, समृद्धि, संपन्नता, सौभाग्य और सिद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। घर में पंच मुखी गणेश जी की स्थापना करने से यह पांचों चीजें व्यक्ति को प्राप्त होती हैं और इन पांचों भावों का घर में वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें:क्या एक दीये में दो बत्ती जला सकते हैं?
गणेश जी की बैठी मुद्रा में प्रतिमा
गणेश जी की बैठी हुई मुद्रा में प्रतिमा घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। यह उनके स्थाई निवास को घर में दर्शाता है। ऐसी प्रतिमा का अर्थ है कि गणेश जी रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के साथ आपके घर में विराजमान हैं।
गणेश जी की चतुर्भुज रूप में प्रतिमा
गणेश जी की चतुर्भुज रूप में प्रतिमा यह दर्शाती है कि दिन के चारों प्रहर और चारों युगों में व्यक्ति को समय चक्र में घूमना पड़ता है और इसी समय चक्र से बचाता है आध्यात्म का ज्ञान। चतुर्भुज गणेश की स्थापना से बुद्धि बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?
गणेश जी की खड़ी मुद्रा में प्रतिमा
गणेश जी की खड़ी हुई प्रतिमा को शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि किसी भीदेवी-देवताकी खड़ी हुई प्रतिमा उनके घर से जाने का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में गणेश प्रतिमा खड़ी नहीं होनी चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गणेश जी की कौन-कौन सी प्रतिमाओं का क्या है अर्थ और उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों