किन देवी-देवताओं को कौन-से फूल चढ़ाने चाहिए?


Nikki Rai
06-07-2024, 13:29 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। हर देवी-देवता की पूजा विधि अलग है, लेकिन कुछ सामग्री ऐसी है जो हर देवी-देवता को अर्पित की जाती है। इसी तरह सभी देवी-देवताओं की पूजा में अलग-अलग प्रकार के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें किन देवी-देवताओं को कौन-से फूल चढ़ाने चाहिए?

मां लक्ष्मी को कौन से फूल चढ़ाएं?

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनको लाल गुलहड़, लाल गुलाब और कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पर उनकी कृपा बरसेगी।

हनुमान जी को कौन से फूल चढ़ाएं?

    बजरंगबली की पूजा में आप उनको लाल गुलाब, गेंदा और लाल चमेली के फूल अर्पित करें। इससे जीवन के समस्त कष्ट् दूर होते हैं।

महादेव को कौन से फूल चढ़ाएं?

    शिव जी की पूजा में आप उनको कनेर का फूल, सफेद आक, शमी का फूल और धतूरे का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे महादेव प्रसन्न रहते हैंं।

मां दुर्गा को कौन से फूल चढ़ाएं?

    जगत जननी मां दुर्गा देवी को आप लाल गुलहड़ का फूल उनकी पूजा के दौरान अर्पित करें। इससे घर में धन-धान्य बना रहता है।

भगवान विष्णु को कौन से फूल चढ़ाएं?

    भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में उन्हें पीले रंग का पुष्प चढ़ाएं। भगवान विष्णु को चमेली, कमल, मौलसिरी, जूही, असोक, चंपा, केवड़ा वैयजंती, कदम्ब और मालती के पुष्प बहुत प्रिय हैं।

शनि देव को कौन से फूल चढ़ाएं?

    शनि देव को कोई भी नीले रंग का फूल चढ़ा कर आशीर्वाद ले सकते हैं। शनि देव को नीले रंग का लाजवंती का फूल बहुत प्रिय है।

भगवान कृष्ण को कौन से फूल चढ़ाएं?

    भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर से अपने प्रिय पुष्प का ज़िक्र किया है, जिसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। श्रीकृष्ण को करवरी, चणक, कुमुद, पलाश, मालती और वनमाला के फूल अति प्रिय हैं।

    आपको भी सभी देवी-देवताओं को उनकी पसंद के फूल अर्पित करने चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com