जायफल भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है। इसका उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। इसे घिसकर दूध में मिलाकर भी पिया जाता है। जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके तेल का इस्तेमाल भी कई समस्याओं को समाधान में किया जाता है। जायफल के तेल में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जायफल के तेल में क्या गुण होते हैं, यह किस तरह से तैयार किया जाता है, सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है और किन लोगों को इसके सेवन में बचना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, मिसेज रुतु, डीएम क्लीनिकल डाइटिशियन, पी डी हिंदुजा और एमआरसी, खार यूनिट दे रही हैं।
जायफल का तेल भूख बढ़ाने में कारगर है। इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो भूख को बढ़ाते हैं। जिन लोगों को भूख नहीं लगती है या खाना ठीक से नहीं पचता है, उनके लिए यह फायदेमंद है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑर्गन्स को आराम देकर डाइजेशन को सुधारते हैं। इसमें दस्त और मतली को कम करने के गुण होते हैं क्योंकि इसका अरोमा बहुत तेज होता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप पीरियड्स के दौरान, जायफल के तेल से, पेट के निचले हिस्से पर मसाज करेंगी, तो इससे हार्मोनल इंबैलेंस और मूड स्विंग्स कम होते हैं और दर्द में राहत मिलती है।
अगर आप जोड़ों के दर्द में इससे मसाज करेंगी, तो फायदा मिलेगा। जायफल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
जायफल का तेल, नर्वस सिस्टम को आराम देकर, नेचुरली नींद लाने में मदद कता है। इससे दिमाग से सेरोटोनिन हैप्पी हार्मोन का रिलीज बढ़ता है और आपको आराम महसूस होता है। स्लीपिंग डिसऑर्डर के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नींद लाने की कुछ दवाईयों में भी इसका उपयोग होता है। अच्छी नींद के लिए, सोने से दो घंटे पहले कमरे में डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चिंता भी कम होती है और रात में आराम मिलता है।
जायफल के तेल के धुएं को अंदर लेने से सांस संबंधी बीमारियों में सुधार हो सकता है क्योंकि यह सूजन को कम करने में मदद करता है। कई कोल्ड रब और कोल्ड सीरप में जायफल के तेल का उपयोग किया जाता है। यह श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध भी दूर करता है।
जायफल का तेल, बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसका अरोमा सेल्स को ऑक्सीजन सप्लाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह ब्लड क्लॉट्स के रिस्क को भी कम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
जायफल का तेल, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी और बी से भरपूर होता है। यह बालों और स्कैल्प के लिए, अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और हेयरफॉल को कम करता है। आप इससे मसाज कर सकती हैं और इसका हेयर मास्क भी बना सकती हैं। इसकी कुछ बूंदे शैंपू में मिलाकर हेयर वॉश भी किया जा सकता है।
यह एक नेचुलर क्लींजर के तौर पर काम करता है। आप किसी कैरियर ऑयल के साथ, इसकी कुछ बूंदे मिलाकर, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और एक्ने पर लगाएं। इससे स्किन साफ होती है।
जायफल का तेल भाप आसवन विधि यानी स्टीम डिस्टिलेशन मेथड से किया जाता है। इसका उपयोग कई परफ्यूम और दवाईयों में होता है। जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन, सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
जायफल के तेल के इस्तेमाल से पहले, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें जिससे आपको पूरा फायदा मिल सके। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Ragi Khane ke Fayde or Nuksan: रागी में छिपा है सेहत का खजाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।