क्या आपको रिलैक्स होने, अच्छी नींद पाने और घर में ताजगी भरी महक फैलाने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना पसंद है, तो आपने शायद उन्हें मिलाकर इस्तेमाल करने के बारे में सुना होगा। लेकिन, इस बात का कैसे ध्यान रखें कि इस ब्लेंड की खुशबू अच्छी हो और वह अपना काम भी ठीक से करे? यहीं पर 30/50/20 नियम काम आता है।
यह एसेंशियल ऑयल का बैलेंस ब्लेंड बनाने का आसान तरीका है, जिसमें टॉप नोट्स, मिडिल नोट्स और बेस नोट्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसे ऐसा समझें जैसे आप कोई परफ्यूम या ऐसी खुशबू बना रही हैं, जो लंबे समय तक टिके और जिसकी महक में परतें हों यानी अलग-अलग समय पर अलग-अलग खुशबू महसूस हो। एसेंशियल ऑयल के लिए 30/50/20 नियम क्या है? इस बारे में रोज़मूर की डायरेक्टर रिधिमा कंसल बता रही हैं।
टॉप नोट्स वो पहली खुशबू होती हैं, जो आपको सबसे पहले महसूस होती हैं, लेकिन ये सबसे जल्दी गायब भी हो जाती हैं। ये ब्लेंड को फ्रेश शुरुआत देती हैं।
ये तेल मूड को बेहतर बनाने या सुबह आपको जगाने के लिए अच्छे होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शरीर के लिए अरोमाथेरेपी: दस समस्याओं के लिए 10 एसेंशियल ऑयल, ऐसे करें इस्तेमाल
मिडिल नोट्स आपके ब्लेंड की जान होते हैं। ये खुशबू को एक साथ बांधे रखते हैं और टॉप नोट्स की तुलना में लंबे समय तक महसूस होते हैं।
मिडिल नोट्स ब्लेंड आपको रिलैक्स महसूस कराने में मदद करते हैं।
बेस नोट्स सबसे लंबे समय तक टिकते हैं और खुशबू को घंटों तक बनाए रखते हैं। ये गहरी और मिट्टी जैसी खुशबू वाले होते हैं।
ये तेल शाम के समय इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही, जब आपको शांत माहौल चाहिए हो, तब के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल पहली बार कर रही हैं? जान लें ये बातें
सूदिंग ब्लेंड बनाना चाहती हैं तो-
आप इस ब्लेंड को डिफ्यूजर, रोल-ऑन ऑयल और नहाने के पानी में इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमेशा एसेंशियल ऑयल को त्वचा पर लगाने से पहले किसी कैरियर ऑयल जैसे कि बादाम या जोजोबा तेल के साथ मिक्स करें। लेकिन, इसे पहले थोड़ी-सी जगह पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें।
30/50/20 नियम आपके खुद के ब्लेंड को मजेदार और आसान बनाता है। बस अपनी नाक पर भरोसा करें और खुशबू के इस सफर का मजा लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।