सुबह उठकर पेट साफ होने में आती है मुश्किल? बिस्तर पर ही करें ये काम

सुबह उठते ही अगर आपको पेट में प्रेशर महसूस हो और तुरंत वॉशरूम जाकर पेट साफ हो, तो इसे अच्छी सेहत की निशानी माना जाता है। वहीं, अगर सुबह उठकर पेट में कुछ फील न हो, तो यह सही नहीं है। बिस्तर पर ये काम करने से पेट आसानी से साफ हो सकता है।
image

रोज सुबह पेट सही से साफ होना, अच्छी सेहत की निशानी है। अगर सुबह उठते ही आपको पेट में प्रेशर महसूस हो और वॉशरूम जाकर तुरंत पेट साफ हो, तो इसका मतलब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम कर रहा है और गट हेल्दी है। वहीं, अगर सुबह उठकर पेट में कुछ फील न हो और पेट साफ न हो, तो इसका मतलब है कि आपका डाइजेशन कमजोर है और इसका असर आपकी सेहत पर होता है। पेट ठीक से साफ न होने पर, ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट में गैस होने लगती है। इसलिए, रोज सुबह पेट सही से साफ होना जरूरी है। अगर आपको कब्ज की दिक्कत है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कब्ज की वजह से पूरी सेहत पर असर होता है। कब्ज को दूर करने के लिए, डाइट में बदलाव के साथ, फिजिकल एक्विविटी भी जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोजाना सुबह उठकर बिस्तर में करने से पेट आसानी से साफ हो सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

पेट साफ करने के लिए रोज सुबह बिस्तर में करें ये काम

how to reduce constipation in bed

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के लिए, बाई करवट सबसे अच्छी मानी जाती है। इससे एसिड रिफ्लेक्स कम होता है और डाइजेशन में सुधार होता है। लेकिन, अगर आपको सुबह उठकर प्रेशर महसूस न हो, तो कुछ देर टर्न करके दाईं करवट लेटें। इससे खाना कोलन में पहुंचता है और पेट में प्रेशर महसूस होने लगता है।
  • इसके अलावा, बिस्तर पर सामने की तरफ पैर फैलाकर बैठें। अब अपनी हाथों की उंगलियों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।
  • ऐसा 5-10 बार करें। इससे भी पेट पर दबाव पड़ता है और प्रेशर बन सकता है।

यह भी पढ़ें-डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों में रामबाण है यह मुद्रा, ऐसे करें अभ्यास

vajrasana for health

  • सुबह उठकर प्रेशर महसूस न होने पर कुछ देर वज्रासन में बैठें। इससे भी पेट साफ होने में आसानी होती है। साथ ही, डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
  • अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है या आपको सुबह उठकर प्रेशर महसूस नहीं हो रहा है, तो बिस्तर पर ही गुनगुने पानी में घी मिलाकर पिएं।
  • आप इसे मलासन में बैठकर भी कर सकती हैं। इससे कुछ ही देर में पेट साफ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कब्ज, गैस और अपच ने किया है परेशान? इन 2 योगासनों में छिपा है डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का हल

सेहतमंद रहने के लिए, रोज सुबह पेट साफ होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP