herzindagi
How does sadabahar help diabetes

रोज खाली पेट चबाएं इस फूल की पत्तियां, मिलेंगे 10 बड़े फायदे

कई फूल, फल और हर्ब्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनके गुणों की वजह से इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है और इनसे कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-04, 11:02 IST

Sadabahar Health Benefits: कई फूल, फल और हर्ब्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनके गुणों की वजह से इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है और इनसे कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। सदाबहार का फूल ऐसा ही है। ये फूल आपको घर, बगीचे कहीं भी आसानी से मिल जाएंगे। ये औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके पत्तों, छाल और फूलों में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह खाली पेट इस फूल की पत्तियों को चबाएंगे, तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

सदाबहार की फूल की पत्तियों के फायदे (Can We eat Sadabahar Leaves Daily)

sadabahar ways to eat

  • सदाबहार के फूल की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।
  • इसे आयुर्वेद में सदापूषा भी कहा जाता है।
  • सदाबहार की जड़े इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
  • इसे डाइट में शामिल करने से डायबिटीज और सांस संबंधी बीमारियां भी दूर होती हैं।
  • इसके फूल और पत्तियां डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करते हैं।
  • इसमें एल्कलॉइड पाया जाता है, जो इंसुलिन के निर्माण में फायदेमंद होता है।
  • इसका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक औषधीय को बनाने में भी किया जाता है।
  • इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बीपी को कंट्रोल करते हैं।

सदाबहार खाने का सही तरीका (How does Sadabahar help Diabetes)

sadabahar health benefits and way to eat

  • आप खाली पेट इसकी पत्तियों को चबा सकते हैं।
  • इसकी चाय या फिर इसकी जड़ों का पाउडर भी फायदेमंद है।
  • आपकी इसकी जड़ों से बनने वाले पाउ़डर को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं।
  • आप सुबह के वक्त सदाबहार की पत्तियों का रस भी पी सकती हैं।
  • यूं तो यह पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन फिर भी इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

 

यह भी पढ़ें- 2024 में डालें ये अच्छी आदतें, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।