अनार अपने स्वाद और अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं साथ ही इसमें आयरन और पोटैशियम की भरपूर मात्रा और विटामिन सी भी मौजूद होता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन ज्यादातर लोग अनार के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अनार के छिलके के कुछ फायदे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगी। इसलिए आज हम आपके लिए अनार के छिलकों के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
जी हां इससे पहले हमने आपको प्याज और संतरे के छिलके के फायदों के बारे में बताया था। दोनों की आर्टिकल को आपने काफी पसंद किया। इसलिए आज हम आपके अनार के छिलकों के फायदे शेयर करने जा रहे हैं। उम्मीद है यह आर्टिकल भी आपको बहुत पसंद आएगा। इस आर्टिकल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें दिए टिप्स बहुत आसान है और यह एक्सपर्ट ने हमारे साथ शेयर किए हैं।
MY2BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर Ms.Preety Tyagi जी का कहना है कि ''जबकि हम में से कई महिलाएं इसके छोटे बीज और यहां तक कि फल का आनंद लेने के लिए इसका फायदा उठाते हैं, लेकिन आमतौर पर कठोर लाल रंग के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती हैं। हालांकि, फल की तरह छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है।''
मुंहासों का इलाज
अपने उपचार गुणों के कारण, अनार के छिलके मुंहासों, फुंसियों के साथ-साथ चकत्ते का भी दूर करने में मदद करते हैं। छिलके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो बैक्टीरिया को अन्य संक्रमणों से दूर रखने में मदद करते हैं। मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए एक मुट्ठी अनार के छिलके लें और उन्हें गर्म तवा या गहरे तल वाले पैन में भूनें। इसे ठंडे करने के बाद मिक्सर में पीसने दें। इस चूर्ण को नींबू के रस या गुलाब जल के साथ पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर, विशेष रूप से अपने पिंपल्स या मुंहासों पर लगाएं। इसे थोड़ी देर सूखने दें फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
इसे जरूर पढ़ें:अनार के छिलकों से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल
टॉक्सिन को दूर करें
हमारे शरीर के भीतर बहुत सारे विषैले तत्व इकट्ठा हो सकते हैं। इसलिए इन सभी विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए, आपको एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मदद की आवश्यकता होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत अच्छा होता हैं। अनार के छिलकों में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पूरे शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखने में बहुत सहायक होते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
एंटी- एजिंग
अगर आप अपनी उम्र से छोटा दिखाना चाहती है तो अनार के छिलके वास्तव में त्वचा को छोटा दिखाने में बहुत अच्छे होते हैं। आप बीज के तेल के साथ अनार के अर्क का उपयोग कर सकते हैं। इससे प्रोलोजेन का संश्लेषण हो सकता है। इसके अलावा, यह एंजाइमों को कोलेजन को तोड़ने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इससे सेल ग्रोथ को काफी हद तक बढ़ावा दिया जाता है।
गले में खराश से राहत
अनार के छिलके खांसी या गले में खराश की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में युगों से किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इस समस्या से लड़ने का सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार है। यह विटामिन सी का बहुत समृद्ध स्रोत है। समस्या से बचने के लिए आपको सिर्फ अनार के छिलकों को सूखाकर इसका पाउडर करके और थोड़े से पानी के साथ मिश्रित करना है। तुरंत राहत पाने के लिए इस पानी का उपयोग अक्सर गार्गल कर सकती हैं और अंत में अपनी समस्याओं का इलाज करें। आप वास्तव में अच्छा महसूस करेंगी। यहां तक कि टॉन्सिल दर्द होने की भी आशंका है और तुरंत राहत पाने के लिए अनार के छिलके के पाउडर की मदद से आप अपने परेशान गले को शांत कर पाएंगी।
सनस्क्रीन की तरह करें इस्तेमाल
अनार का छिलका एक अच्छा सनस्क्रीन एजेंट भी है जो यूवीए और यूवीबी सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है। सनस्क्रीन की तरह इसका इस्तेमाल करने के लिए अनार के छिलकों को धूप में सुखाकर और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके पाउडर बना लें। इस पाउडर को अपने लोशन या क्रीम के साथ मिलाएं। घर से निकलने से 20 मिनट पहले इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। अगर आप प्राकृतिक सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेस्ट साबित होगा।
इसे जरूर पढ़ें:अनार के छिलके से बने इन होममेड फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
बालों के लिए अच्छा
अनार के छिलके डैंड्रफ के खतरे को रोकने के साथ बालों के झड़ने से लड़ने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। समस्या होने पर सूखे-अनार के छिलके के पाउडर को अपने हेयर ऑयल के साथ मिलाएं। इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। दो घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
आप इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए अनार के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब अनार खाने के बाद उसे फेंके नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों