herzindagi
ayurveda tips for weight loss

आयुर्वेद के अनुसार अच्छी सेहत के लिए खाने के बाद करें यह एक काम

आयुर्वेद में खाने की टाइमिंग और प्रकृति को लेकर कई नियम बताए गए हैं। साथ ही अच्छी सेहत और डाइजेशन के लिए खाने के बाद एक विशेष काम करने की सलाह दी गई है। 
Editorial
Updated:- 2023-05-23, 12:40 IST

आयुर्वेद में हमारे खान-पान पर विशेष ध्यान दिया गया है। खाने की सही मात्रा, सही समय और सही गुणों के आधार पर, यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, यही आयुर्वेद का मूल है। भोजन अगर सही हो तो हमारे शरीर में ओजस(जीवन शक्ति) बढ़ा सकता है और अगर गलत हो तो अमा(विष) बढ़ा सकता है। आयुर्वेद में हमारे शरीर में मौजूद तीन दोषों वात,पित्त और कफ को सही तरह से बैलेंस करना भी जरूर माना गया है। कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। गलत खान-पान और खाने से जुड़े सही नियमों को फॉलो न करना, इसके पीछे का कारण है।

आयुर्वद में अच्छी सेहत और डाइजेशन के लिए खाने के बाद एक काम जरूर करने की सलाह दी जाती है। इसके बार में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

क्या कहता है आयुर्वेद?

how to stay healthy

आयुर्वेद खाने के बाद 'शतपावली' की सलाह देता है। यानी की खाने के बाद आपको 100 कदम चलना चाहिए। हर मील के बाद 100 कदम चलने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद में डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए भी इसे सबसे कारगर तरीका माना गया है। खाने के बाद 100 कदम चलने या लगभग 15 मिनट लगने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। शतपावली असल में एक मराठी शब्द है। खाने के बाद चलना हमारी बहुत पुरानी परंपरा है। अगर आप हर मील के बाद इसे फॉलो करेंगे तो आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होगा।

यह भी पढ़ें- इन 3 आदतों से खराब होता है आपका हाजमा, आज ही छोड़ें

क्या मिलेंगे फायदे?

ayurveda tips for digestion

  • डाइजेशन में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद चलना बहुत जरूरी है। अगर आप हर मील के बाद लगभग 100 कदम चलते हैं तो इससे आपका हाजमा अच्छा रहता है।
  • खाना खाने के बाद अगर आप बैठे रहते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में खाने के बाद टहलना मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छा है। (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाले फूड्स)
  • खाने के बाद अक्सर लोगों को सुस्ती महसूस होती है, आलस आता है, काम में मन नहीं लगता है, ऐसे में शतपावली से आपको मदद मिल सकती है। खाने के बाद 100 कदम चलने से स्फूर्ति बनी रहती है।
  • आयुर्वेद के अनुसार खाने के बाद तेजी से नहीं चलना चाहिए। इससे बॉडी में मौजूद दोष जैसे वात, पित्त और कफ बढ़ सकते हैं। खाने के बाद 100 कदम टहलें। इससे कैलोरीज भी बर्न होती हैं।

यह भी पढ़ें-ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्‍दी बनाएं

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।