सेहतमंद रहने के लिए स्वच्छता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अपने शरीर को साफ करना, आस-पास सफाई रखना और बेसिक हाइजीन को फॉलो कर आप काफी हद तक बीमारियों से बच सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए हाइजीन मेंटेन करना कितना जरूरी है, कोरोना के मुश्किल वक्त में इस बात को हम सभी ने बहुत अच्छे से समझा था। यूं तो साफ-सफाई की अहमियत और गंदगी के नुकसानों के बारे में हमें बचपन से सिखाया समझाया जाता है। यहां हम आपको हाइजीन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप 2024 में सेहतमंद रह सकती हैं।
यूं तो यह एक छोटी सी बात है लेकिन इसे फॉलो करना बहुत जरूरी है। रोज नहाना आपको कई बीमारियों और इंफेक्शन्स से बचा सकता है। हालांकि, दिन में 1-2 बार से ज्यादा नहाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और बैक्टीरिया स्किन में जल्दी पहुंच जाते हैं। नहाते वक्त अंडरआर्म्स, प्राइवेट पार्ट और शरीर के हर हिस्से को अच्छे से साफ करें।
ओरल हाइजीन भी सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश करना, माउथ वॉश से कुल्ल करना, दांतों से फ्लॉसिंग करना और जीभ की सफाई करना, इन सारी बातों का ध्यान रखें। मुंह से आने वाली दुर्गंध पर भी ध्यान दें। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट में पहुंचकर आपको बीमार कर सकते हैं।
हम तकिये पर मुंह रखकर सोते हैं। अगर आपका तकिया गंदा है, पिलो कवर सही से साफ नहीं है, तो इससे बैक्टीरिया आपके शरीर तक पहुंच सकते हैं। इससे आपको कई तरह की एलर्जी भी हो सकती है। अपने तकिए और बिस्तर को साफ रखने पर भी ध्यान दें।
हमारे आस-पास कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस रहते हैं। हम आस-पास जो कुछ भी छूते हैं, उससे ये वायरस हमारे हाथों तक पहुंच जाते हैं। हाथों के जरिए फिर ये वायरस हमारे मुंह, नाक और आंख के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में हाथों का साफ होना बहुत जरूरी है। अपने हाथों को साफ रखें। कुछ खाने से पहले, वॉशरूम जाने के बाद, कुछ गंदा छूने पर, खांसने-छींकने पर या फिर कहीं बाहर से घर आकर हाथ जरूर धोएं।
इस नए साल इस आदत को अपनी रोजमर्रा की आदतों में शुमार करें। हैंड सैनेटाइजर को अपने पास रखें। कुछ खाने से पहले, ऑफिस में किसी से हाथ मिलाने के बाद या फिर बीच-बीच में हैंड सैनेटाइजर से हाथ साफ करते रहें। जिससे कोई कीटाणु आप तक न पहुंच सके।
यह बात आपको भले ही सुनने या पढ़ने में छोटी लग सकती है लेकिन नाखूनों के जरिए कई तरह के बैक्टीरिया हमारे मुंह में पहुंच सकते हैं। हम हाथों से खाना खाते हैं, नाखूनों में गंदगी जमे होने पर वो गंदगी हमारे हाथों के जरिए मुंह में पहुंचकर हमें बीमार कर सकती हैं।
कुछ लोगों को बार-बार अपने हाथों से चेहरे को छूने की आदत होती हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आदत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप बार-बार अपने हाथों से चेहरे को छूती हैं, तो हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे तक जा सकते हैं। इसलिए चेहरे को साफ हाथों से ही छुएं।
जब हम पर्सनल हाइजीन की बात करते हैं, तो प्राइवेट पार्ट की हाइजीन बहुत जरूरी है। खासकर, महिलाओं को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अक्सर प्राइवेट पार्ट की हाइजीन को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन असल में यहां बैक्टीरिया सबसे जल्दी पनपते हैं। इसलिए, इसका भी ख्याल रखें। अंडरगार्मेंट्स भी साफ-सुथरे पहनें।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो पर्सनल हाइजीन से जुड़ी ये गलतियां नहीं करतीं?
यह गलतियां महिलाएं सबसे ज्यादा करती हैं और इसकी वजह से उन्हें नुकसान होता है। महिलाओं को अपने अंडरगार्मेंट्स को धूप में सुखाना चाहिए। जिससे उनमें मौजूद नमी और सभी बैक्टीरिया मर जाएं। अगर आप अंडरगार्मेंट्स को अंदर बिना धूप के सुखाती हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
यह भी पढे़ं- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी
2024 में हेल्दी रहने के लिए आप इन हाइजीन टिप्स को फॉलो जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।