पीरियड के बाद कई महिलाओं की ब्लीडिंग तो रुक जाती है, लेकिन उनकी योनि से सफेद पानी आता रहता है। हालांकि, महिलाओं के योनि मार्ग से सफेद पानी का आना नॉर्मल है, लेकिन अगर इसके साथ किसी प्रकार की बदबू, जलन या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो यह परेशानी की बात हो सकती है। पीरियड के बाद सफेद पानी आने पर महिलाओं को क्या उपाय करने चाहिए? इसके बारे में हमें आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चंचल बता रही हैं।
डॉक्टर का कहना है, ''पीरियड्स के बाद सफेद पानी का आना किसी प्रकार के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इससे बचाव के लिए महिलाएं कुछ अच्छी आदतों जैसे अंडरगार्मेंट्स हमेशा सूती कपड़ों का ही पहने, अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करें, आदि को अपना सकती हैं। साथ ही, आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकती हैं और समस्या गंभीर होने पर तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाएं।''
जब पीरियड्स के बाद आपके एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ता है, तब सर्विक्स ज्यादा म्यूक्स बनाता है, जिससे सफेद और मिल्की डिस्चार्ज बढ़ जाता है।
जब आप ओव्यूलेशन के करीब होती हैं, तब डिस्चार्ज ज्यादा साफ हो जाता है, लेकिन यह सफेद और क्रीमी भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाएं सफेद पानी की समस्या को कैसे कम कर सकती हैं? योगा एक्सपर्ट से जानें
जब पीरियड के बाद एग परिपक्व होने लगता है, तब आपको कुछ दिनों तक सफेद या चिपचिपा डिस्चार्ज हो सकता है।
सामान्यतः महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले या ओव्यूलेशन के दौरान सफेद पानी आता है। इसलिए, इस कंडीशन को नॉर्मल माना जाता है। सफेद पानी को तब परेशानी का कारण माना जाता है, जब इसके साथ किसी प्रकार की खुजली या बदबू भी महसूस हो।
सफेद पानी से बचाव के लिए आप अपने इंटिमेट एरिया की सफाई का विशेष ध्यान रखें। योनि की सफाई के लिए साफ पानी और गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए साबुन का ही इस्तेमाल करें क्योंकि यह बेहद सेंसिटिव एरिया होता है।
कॉटन के कपड़े पानी को अच्छे से अवशोषित कर लेते हैं और कम्फर्टेबल भी होते हैं। इसलिए, अंडरवियर हमेशा सूती कपड़ों का ही पहनना चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं। यह पेट के साथ सफेद पानी की समस्या को भी कंट्रोल करता है। अगर आप घर पर ही इस इंफेक्शन को ठीक करना चाहती हैं, तो रात को सोने से पहले 3 से 4 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह होते ही खाली पेट खाएं।
आंवला में विटामिन-सी, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को इंफेक्शन से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। आप इसका सेवन अपनी सुविधानुसार कई तरीकों से कर सकती हैं।
योनि आपके शरीर का बहुत ही सेंसिटिव अंग होता है। इसलिए, इसकी सफाई कभी भी अंदर से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह आपके नॉर्मल पीएच को असंतुलित कर सकता है। योनि की सफाई के लिए कभी भी खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
इसे जरूर पढ़ें: 1 हफ्ते में व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे महिला डॉक्टर से जानें
आप भी पीरियड के बाद सफेद पानी को कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स को आजमा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।