
How To Live Disease Free Life: आज के इस बिजी लाइफ में हर कोई किसी न किसी बीमारी से तो परेशान ही है। किसी को डायबिटीज, तो किसी को दिल की बीमारियां, तो कोई मोटापा से परेशान है । दरअसल हमारी जीवनशैली और आदतें सेहत के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आप भी सेहतमंद जिंदगी जीना चाहते हैं तो एक्सपर्ट के बताए हेल्दी आदतों को फॉलो कर लें। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन लवलीन कौर। आइए उन्हीं से जानते हैं रोग मुक्त जीवन जीने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए।

एक्सपर्ट के मुताबिक आपको सोने से कम से कम 1 घंटे पहले फोन को खुद से दूर रख देना चाहिए। अगर फोन से निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स ब्लू और येलो लाइट आपसे दूर हो जाएंगे, तभी आपका स्लीपिंग हार्मोन मेलाटोनिन (मेलाटोनिन हार्मोन ठीक करने के लिए ये खाएं) आपके लिए काम करेगा। इसलिए अगर आप एक हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले फोन को दूर रख दें।
सोने से पहले एक्सपर्ट ओरल हाइजीन की सलाह देती हैं। यह हैबिट आपके दांतों को लाइफटाइम बचा कर रखने में मदद करेगी। बैक्टीरिया और जर्म्स दांतों से आसानी से निकल जाएंगे। इसके अलावा सोने से पहले हमेशा स्किन को साफ करना चाहिए। ये आपकी बॉडी का सबसे लार्जेस्ट ऑर्गन है। पूरे दिन की एनवायरमेंटल टाक्सीसिटी आपकी स्किन को इफेक्ट करती है, ऐसे में इसे क्लीन करने के बाद ही बेड पर जाना चाहिए। रात के समय मुंह धोने से रात भर स्किन साफ और रिफ्रेश रहती है और झुर्रियों का खतरा कम होता है।
सोने से पहले आपको खुद को कनेक्ट करना चाहिए। आप सोने से पहले जर्नलिंग कर सकते हैं। यह आपके विचारों को दिमाग से निकालने में मदद करता है। आप हर रोज तीन चीज डायरी में नोट डाउन करें, जैसे आप कैसा फील कर रही हैं? आपके कल के लिए क्या गोल है? इसके अलावा आपने जो कुछ भी किया है उसे नोट डाउन कर लें। इससे आप काफी शांत और रिलैक्स महसूस कर पाएंगे।

सोने से पहले खुद को पैंपर करना ना भूलें। हर रोज देसी घी (एक चम्मच देसी घी खाने के फायदे) से हिल्स की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। माइंड रिलैक्स होता है और हिल्स के क्रैक होने के चांसेज कम होते हैं।
यह भी पढ़ें-छोटे बच्चों का पालन-पोषण करते वक्त जरूर ध्यान में रखें ये 5 बातें
बेड पर जब भी जाएं ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। यह आपके दिमाग को शांत करने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। दिनभर की थकान इससे दूर होती है और आपको बेहतर नींद आती है।
यह भी पढ़ें-नींद नहीं आती है तो दिन में कर लें बस ये काम, मिनटों में आएगी झपकी
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।