पैंटी को कैसे रख सकती हैं सूखा? व्हाइट डिस्चार्ज के वक्त भी इन तरीकों से मिलेगी राहत

लड़कियों और महिलाओं की कई समस्याओं में से एक होती है गीली पैंटी की समस्या। कई बार आपको समझ भी नहीं आता कि किस तरह का डिस्चार्ज कैसी समस्या खड़ी कर रहा है। अंडरगारमेंट्स का गीलापन आपको बहुत परेशान कर सकता है। 
image

महिलाओं की कई समस्याओं में से एक होता है रेगुलर डिस्चार्ज। महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाले डिस्चार्ज से अलग, व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी बनी रहती है। ओव्यूलेशन के समय ज्यादा डिस्चार्ज भी होने लगता है। कई महिलाओं को ब्लैडर कंट्रोल की समस्या भी रहती है। कई बार ऐसा भी हो जाता है कि आप खांसते या छींकते वक्त ब्लैडर कंट्रोल ना होने के कारण अपनी पैंटी गीली कर लेती हैं। मैं आपको बता दूं कि ये बहुत नॉर्मल चीजें हैं। यह समस्या लगभग हर महिला के साथ होती है।

गीले अंडरगारमेंट्स की वजह से इन्फेक्शन बहुत हो सकते हैं। आपको दिन भर अनकंफर्टेबल भी महसूस हो सकता है। इसके अलावा, आप कई अन्य तरह की बीमारियों से भी बच सकती हैं। ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि पैंटी को चेंज करना कितना जरूरी है और किस तरह से आप अपनी वेजाइनल हेल्थ को बेहतर रख सकती हैं।

keep your underwear dry

क्या होता है गीली पैंटी पहने रहने से?

सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि यहां बात हो रही है डिस्चार्ज के कारण नम हुई पैंटी की। यह नमी, थोड़ी भी हो, तो भी आपकी वेजाइनल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है।

  • इससे आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है।
  • इससे आपको खुजली की समस्या हो सकती है।
  • इससे आपको हमेशा एक अजीब सी स्मेल आएगी आपके वेजाइनल एरिया से।
  • इससे ईस्ट इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा बना रहता है।
  • स्किन इरिटेशन भी इसके कारण बढ़ जाती है।
  • आपको इससे रैशेज भी हो सकती है।
  • वेजाइनल एरिया में जलन भी इसके कारण हो सकती है।
  • यूरिन इन्फेक्शन की समस्या भी इसके कारण बढ़ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- अगर वेजाइना से हो रहा है इस तरह का डिस्चार्ज तो रहें सावधान

क्या करें अगर बार-बार होती है ये समस्या?

अगर आपको बार-बार यह समस्या हो रही है, तो पैंटी को सूखा रखने के लिए ये उपाय अपनाएं।

हमेशा कॉटन अंडरवियर सेलेक्ट करें

कॉटन किसी भी मौसम में मॉइश्चर को सोख सकता है और आपके इंटिमेट एरिया को साफ और सूखा रख सकता है। सिंथेटिक फाइबर्स दिखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन उनसे मॉइश्चर ट्रैप हो जाता है और इरिटेशन होने लगती है। इसलिए अपनी अंडरवियर चुनते समय ध्यान रखें।

अगर जरूरत पड़ रही है, तो दिन में दो बार बदलें अंडरवियर

कई बार रोजाना अंडरवियर बदलने के बाद भी हमें परेशानी होती है। खासतौर पर सर्दियों में जब ब्लैडर कंट्रोल कम हो जाता है। खांसते या छींकते वक्त भी ब्लैडर से कुछ बूंदें यूरिन पास हो जाती है। ऐसे में आप दिन में एक से ज्यादा बार भी अंडरवियर बदल सकती हैं।

urine infection chances increase due to underwear

पैंटी लाइनर यूज करें

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ओव्यूलेशन के वक्त जरूरत से ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होता है, तो पैंटी लाइनर का प्रयोग करें। इससे आपकी पैंटी साफ भी रहेगी और पैंटी लाइनर आपको वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या से भी फ्री रखेंगे।

मॉइश्चर एब्जॉर्ब करने वाला पाउडर

वैसे तो मार्केट में कई तरह के पाउडर आते हैं और सभी अपनी-अपनी तरह से बेहतर होते हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा अच्छा है, वो जानने के लिए बेहतर होगा कि किसी गाइनी से बात की जाए।

इसे जरूर पढ़ें- 3 दिन से कम पीरियड्स होने के चलते खुद को मानती हैं लकी? शरीर में इन बड़ी गड़बड़ियों का हो सकता है इशारा

अंडरवियर धोते समय फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल कम करें

कई बार फैब्रिक सॉफ्टनर इतना खराब होता है कि यह आपके इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल अंडरवियर में नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अंडरवियर धोकर सिर्फ धूप में ही सुखाने चाहिए।

यूरिन पास करने के बाद टिशू का इस्तेमाल करें

अंडरवियर को ड्राई रखने का एक अच्छा तरीका यह भी है कि आप टिशू रोल का इस्तेमाल करें। आप टिशू हमेशा टू-प्लाई यूज करें जिससे टिशू के फटने की संभावना ना हो। इससे यूरिन की वजह से अंडरवियर के गीले होने की संभावना कम होगी।

डॉक्टर तनुश्री का कहना है कि आप रात में सोने से पहले अंडरवियर जरूर बदल लिया करें। इससे आपको डबल प्रोटेक्शन मिलेगी। आपको अगर यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP