herzindagi
image

शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। आप इन उपायों को अपनाकर सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 17:18 IST

देश के कई राज्यों में पारा काफी ज्यादा लुढ़क गया है। कई हिस्सों में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा लो गई है। वहीं इसका सेहत पर भी असर पड़ता है। सर्द हवाओं की चपेट में आने से उन लोगों के बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे शीतलहर के दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

शीतलहर में कैसे रखें सेहत का ख्याल?

2 (2)

शीतलहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप वर्किंग हैं और ऑफिस रोज आना जाना पड़ता है तो शीतलहर से बचने के लिए सही कपड़ों का चुनाव जरूरी है। लेयर्ड कपड़े पहनें। हाथ, पैर और सिर को ढके ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रहें।

शीतलहर में भी शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। गर्म पानी के अलावा आप हर्बल चाय, सूप काढ़ा वगैरह पी सकते हैं,इससे ना शरीर को गर्माहट मिलती है बल्कि शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

दिल के मरीज इस दौरान खुद का खास ख्याल रखें। हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, हेल्दी फैट्स लें। खुद को गर्म रखने की कोशिश करें और शराब-धूम्रपान से दूरी बनाएं।

यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

exercise in cpld wave

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें, इससे शरीर को अंदर से ऊर्जा मिलती है। व्यायाम नियमित रूप से करें इससे ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है और शरीर गर्म रहता है।

उचित आहार लें जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी हो,इससे सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे हड्डियों को मजबूत रखने में सहायता होती है। शीतलहर बढ़ने पर इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के लक्षण 2 हफ्तों में हो सकते हैं कम, अपनाएं ये 10 आदतें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  
 
Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।