पेट दर्द सताए,
खाने को फ्लेवर देना हो,
या गर्मी दूर भगानी हो,
हमें पुदीने की याद आने लगती हैं।
जी हां पुदीना जिसे हम पिपरमिंट के नाम से भी जानते हैं। तासीर ठंडी के कारण इसे गर्मियों की संजीवनी बूटी माना जाता है। यूं तो ज्यादातर महिलाएं इसका इस्तेमाल चटनी के रूप में करती हैं, क्योंकि इसकी चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। लेकिन इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए हर्बल उपचार के रूप में किया जा सकता है। आपने देखा होगा पेट दर्द होने पर मां हमेशा पुदीना लेने की सलाह देती हैं। इसके अलावा गर्मियों में इसकी चटनी या पन्ना बनाकर इसलिए लिया जाता है, ताकि गर्मी से राहत मिलें। स्वाद, सुगंध, हेल्थ और ब्यूटी का ऐसा संगम बहुत कम पौधों में देखने को मिलता है। आप पुदीने को एक घरेलू उपचार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि पुदीने की पत्ती औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आज हम आपको इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पेट के लिए किसी अमृत से कम नहीं है मूली, जानिए इसके 5 फायदे
डाइजेशन सिस्टम भोजन को एनर्जी में बदलकर बॉडी को रोगों से लड़ने में हेल्प करता है। डाइजेशन सिस्टम खराब होने पर न तो खाना पचता है और न ही बॉडी को भरपूर पोषण मिलता है। इसलिए डाइजेशन को ठीक रखना बहुत जरूरी है। पुदीना लेने से डाइजेशन सिस्टम सही रहता है। पुदीना आपको पेट की बीमारियों से लड़ने में हेल्प मिलती है। पुदीने का सेवन पेट को अंदर से ठंडक देने के साथ खराब डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक करने में हेल्प करता है। पुदीना का रस या इसे कच्चा खाने से पेट में बनने वाली गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन और ऐंठन की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको हमेशा पेट में दर्द, भारीपन और डाइजेशन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो आप पुदीने का सेवन कर सकती हैं।
अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पुदीना दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में हेल्प करता है। आपने देखा होगा ओरल हेल्थ से जुड़े विभिन्न प्रोडक्ट में मेन्थॉल शामिल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुदीना ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
अगर आप मुंह की बदबू से परेशान रहती हैं तो आपको पुदीना लेना चाहिए। पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल और मेन्थॉल होता हैं जो किसी भी तरह के बैक्टीरिया के कारण आने वाली बदूब के विकास को रोकते हैं। आपने देेखा होगा कि अधिकांश माउथ फ्रेशनर में पुदीना मौजूद होता है।
अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते है, तो आप पुदीना ले सकती हैं। महिलाएं पुदीने की पत्तियां सूखाकर उनका चूर्ण बनाकर शहद के साथ लेगी तो आपके पीरियड्स ना केवल समय पर होगें बल्कि तो आपकी मसल्स को भी काफी आराम मिलेगा और पीरियड्स में होने वाली ऐंठन दूर होगी।
पुदीना सिरदर्द और माइग्रेन का भी सबसे अच्छा इलाज है। सिरदर्द होने पर दवाएं लेने से अच्छा है कि आप पुदीने की चाय लें। साथ ही सिर दर्द से राहत के लिए आप अपने माथे पर पुदीने के तेल का मसाज कर सकती हैं। इसके अलावा कई बार सिरदर्द तनाव और चिंता के कारण होता है, ऐसे में पुदीने को अपनी डाइट में शामिल करें।
गर्मी में अक्सर हमें लू लगने का डर रहता है। ऐसे में लू से बचने के लिए पुदीने और प्याज की चटनी बनाकर लें। अगर इसे आप रेगुलर लेगी तो गर्मियों में लू लगने की आशंका दूर हो जाती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा गर्मी में जी मिचलाने पर 1 चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियों का चूर्ण और आधी छोटी इलायची के चूर्ण को 1 गिलास पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: आपकी 3 बड़ी समस्याओं को '1 महीने' में जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा
पुदीने का एक ऐसा फायदा भी है, जिसे जानने के बाद आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लेगी। जी हां पुदीना वेट लॉस में भी आपकी हेल्प करता है। पुदीना भिन्न-भिन्न प्रकार के पाचन एंजाइमों को प्रेरित कर, आपके खाने में मौजूद पोषक तत्व को अवशोषित करते है, साथ ही फैट के रूप में जमा चर्बी इस्तेमाल करने योग्य एनर्जी में बदलते हैं। इसलिए, आप अपना वेट तेजी से कम करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में पुदीने को शामिल करें। जिससे आप एक्स्ट्रा फैट को जमने से रोक पाए।
पुदीना को अक्सर खाने को टेस्टी बनाने के लिए हल्की मात्रा में उपयोग में लाया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुदीना एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन A का एक उचित स्रोत होने के कारण आंखों की रोशनी को बरकरार रखने व नाइट विजन जैसी समस्याओ से छुटकारा दिलाने में हेल्प करता है।
आप पुदीने का इस्तेमाल चटनी, पन्ना या चाय के रूप में कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसके रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। तो देर किस बात की इन गर्मियों अपनी डाइट में पुदीने को जरूर जगह दें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़़े़े रहेें।
All Image Courtesy: Pxhere.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।