अपनी हेल्थ की केयर करना बहुत जरूरी है। अगर आप अंदर और बाहर से हेल्दी नहीं हैं, तो आप जीवन की चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएंगी।
अफसोस की बात है, जब तक हम बीमार पड़ने लगती हैं, हम में से अधिकांश महिलाओं को अच्छी हेल्थ की महत्व का एहसास नहीं होता है। यह एक गलती है जो गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए आपको अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।
एक हेल्दी जीवन का रहस्य खुशी में छिपा है। अगर आप नाखुश है तो शायद आप हेल्दी नहीं होंगे। बहुत ज्यादा सोचने की बजाय इन 5 चीजों पर नजर डालें कि महिलाएं कैसे खुश और हेल्दी रह सकती हैं।
आप क्या खाती हैं, इस पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है। बैलेंस डाइट एक कुंजी है जिसमें आपकी बॉडी के लिए सभी पोषक तत्व शामिल होते है।
आपको फल और सब्ज़ियों से लेकर मीट तक सब कुछ अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए - ताकि आपके शरीर को वह सब कुछ मिल जाए जो उसे चाहिए। अगर आप सही या पूरी डाइट न हीं लेती हैं तो आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसके अलावा, बहुत कुछ ज्यादा खाने से मोटापे सहित कई प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
आपको प्रति दिन 2,500-3,000 कैलोरी से ज्यादा नहीं लेनी चाहिए। हालांकि, यह काफी हद तक आपके लिंग, आयु, ऊंचाई, और ऐसे अन्य कारकों पर निर्भर करती है। इसके अलावा, आपको अनहेल्दीं फूड जैसे ऑयली और प्रोसेस फूड्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। और रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए।
Read more: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स
अगर आपके रूटीन में अनहेल्दी आदतें शामिल है तो इन्हें बदलने की कोशिश करें। स्मोकिंग और अल्कोहल जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। अपनी आदतों को बदलकर आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकती हैं।
अपने लिए कुछ समय निकालें और जो करना चाहती हैं वह करें। यानि आपको जो चीज खुश करती है उससे अधिक करना चाहिए। इसमें किताबें पढ़ने से लेकर फिल्में देखने तक कुछ भी हो सकता है।
इन सभी आदतों के अपने फायदे हैं। बुक्स पढ़ने से आपकी मेमोरी तेज होती है। फिल्में देखना आपको और क्रिएटिव बना सकता है। गेम्स खेलने से आपमें धीरज आता हैं और यह आपको उचित तरीके से समस्याओं से निपटने का तरीका सिखा सकता हैं।
अगर आपको कोई शौक नहीं है तो आप कुछ नया शुरू कर सकती हैं, जैसे गार्डनिंग एक अच्छा शौक है। यह न केवल आपको बिजी रखेगा बल्कि आपको हेल्दी और रहने और फ्रेश सोचने जैसे अन्य हेल्थ बेनिफिट्स भी देगा।
हेल्दी रहने के लिए हमें कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। इसलिए पूरी नींद लेने की कोशिश करें। नींद की कमी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं जिनमें शामिल हैं:
अगर आपको सोने में परेशानी होती है, तो आप कुछ तकनीकों से सोने की कोशिश कर सकती हैं जैसे
इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि ऐसी चीजों से दूर रहें जो नींद में बाधा उत्पन्न, कर सकते हैं जैसे मोबाइल फोन।
मेडिटेशन की हेल्प से आप चिंता और डिप्रेशन को दूर भगा सकती है। ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां आपको स्ट्रेस दे सकती है। इसलिए मेडिटेशन करने के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। आप इसके लिए योग, ब्रिदिंग एक्सरसाइज या ऐसी अन्य तकनीकों का प्रयास कर सकती हैं - जो भी आपके लिए काम करती हो।
Read more: सुबह उठने के तुरंत बाद बिल्कुल न करें ये 3 काम, आ सकती है कमजोरी
खुश लोग अधिक सोशल होते हैं। अगर आप अंतर्मुखी हैं तो भी लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें।
मनुष्य सोशल प्राणी हैं उसे खुश होने के लिए कनेक्शन की जरूरत होती है। आपको एक दर्जन लोगों को जानने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन कम से कम कुछ दोस्तों के साथ बाहर निकलना चाहिए।
खुश होना बहुत जरूरी है। यह दुनिया चुनौतियों से भरी है। कमजोर महसूस करने और चीजों से बचने की बजाय बहादुरी से उनका सामना करो। लड़ो और मजबूत बनो लेकिन अपनी हेल्थ को नजरअंदाज न करो।
All image courtesy: Pxhere.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।