Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:53 PM IST
aaj ka makar rashifal 04 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 04 February 2026: आज स्थिरता बनाए रखना चुनौती हो सकता है, जानिए मकर राशि की महिलाओं का राशिफल

4 फरवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, जिसमें जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और संतुलन बनाना महत्वपूर्ण होगा। प्रेम जीवन में व्यवहारिकता, करियर में व्यस्तता और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना और आराम करना भी जरूरी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने यह राशिफल बताया है।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 07:10 IST

Makar Dainik Rashifal, 04 February 2026: आज का  दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा परीक्षा लेने वाला हो सकता है। आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि जिम्मेदारियां अचानक बढ़ गई हैं और आपसे लगातार उम्मीद की जा रही है कि आप हर स्थिति को संभाल लें। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं और पृथ्वी तत्व के प्रभाव से आप स्वभाव से ही मजबूत और सहनशील होती हैं, लेकिन आज अन्दर  से थकान महसूस हो सकती है।   कुछ महिलाओं को आज यह एहसास हो सकता है कि उन्होंने अपने आराम और इच्छाओं को काफी समय से नजरअंदाज किया है। आज का दिन आपको अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की सीख देगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं के लिए व्यवहारिक सोच हावी रहेगी। अगर आप विवाहित हैं, तो आज जीवनसाथी के साथ घरेलू जिम्मेदारियों या किसी जरूरी फैसले पर चर्चा हो सकती है। बातचीत में भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है, आज आप प्यार को शब्दों से ज्यादा काम से दिखाएँगी। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह ध्यान रखना होगा कि बहुत ज्यादा डिसिप्लिन या रूल्स रिश्ते में दूरी ला सकते हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत हो सकती है जो उम्र या सोच में आपसे परिपक्व हो, लेकिन आप तुरंत किसी नतीजे पर नहीं पहुँचेंगी।
उपाय: आज शाम को देवी पार्वती का स्मरण करते हुए सफेद चावल का दान करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन व्यस्त लेकिन उपयोगी रहेगा। नौकरी कर रही महिलाएं आज किसी पेंडिंग काम को पूरा करने में सफल हो सकती हैं। बॉस या सीनियर की नजर आज आपके काम पर रहेगी, इसलिए लापरवाही से बचें आज सरकारी सेवा, प्रशासन, मैनेजमेंट, अकाउंटिंग या टेक्निकल क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिले तो घबराएं नहीं है बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज धीमी गति से ही सही, लेकिन भरोसेमंद प्रगति देखने को मिल सकती है। किसी नए साझेदार पर तुरंत भरोसा न करें।
उपाय: कार्यस्थल पर जाते समय अपने पास लोहे की कोई छोटी वस्तु रखें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज का दिन सोच -समझकर खर्च करने का है। आज आपकी आय सामान्य तो रहेगी, लेकिन घर या किसी बुजुर्ग से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। आज आप फ्कोयूचर सिक्यूरिटी लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगी, आज बहुत ज्यादा कंजूसी करना भी ठीक नहीं रहेगा। जरूरत और डर में फर्क करना जरूरी है। आज किसी की बातों में आकर इन्वेस्मेंट से बचें।
उपाय: आज काले तिल और गुड़ का छोटा सा पैकेट किसी जरूरतमंद को दें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को शरीर की थकान पर ध्यान देना होगा। लगातार काम करने से पीठ, घुटनों या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं को त्वचा रूखी होने या नींद पूरी न होने की शिकायत भी हो सकती है। आज शरीर आपको थोड़ा आराम जरूरी है। समय पर भोजन और पानी की कमी न होने दें।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर पैर धोएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;