herzindagi
glowing skin tips for women over 40

40 की उम्र में भी चेहरे से नहीं हटेगी किसी की नजर, अगर महिलाएं अपनाएंगी ये रूटीन

अगर आपकी उम्र भी 40 के पार है और आप बढ़ती उम्र के साथ ज्‍यादा सुंदर और जवां दिखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज एक्‍सपर्ट कुछ स्‍पेशल रूटीन के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैंं।   
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 13:22 IST

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। महिलाएं ज्‍यादा थका हुआ महसूस करती हैं और कुछ रोग सताने लगते हैं। साथ ही, त्‍वचा पर भी झ‍ुर्रियां, झाइयां और फाइन लाइन्‍स दिखने लगती हैं। इसके अलावा, त्‍वचा में ड्राईनेस और ढीलापन आने लगता है।
उम्र बढ़ने के साथ एक और समस्‍या है, जो महिलाओं को सबसे ज्‍यादा परेशान करती है, वह मुंहासों की है। यह समस्‍या महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है।, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रोजाना की कुछ हेल्‍दी आदतों को अपनाने से आप 40 वर्ष की आयु में 30 का महसूस कर सकती हैं। जी हां, वास्तव में आप ऐसा कर सकती हैं। आप क्या खा रही हैं, इस पर फोकस करने से लेकर पूरे दिन अपने शरीर को जितना संभव हो सके हिलाने तक, यहां ऐसे ऐसे तरीके हैं जिनसे आप 40 की उम्र में भी हेल्‍दी और जवां महसूस कर सकती हैं।
अपने मन को दुरुस्‍त, बॉडी को सही शेप में लाने और चेहरे पर जवां निखार लाने के लिए इस आर्टिकल में बताए रूटीन को फॉलो करें। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर चेताली जी ने अपने इंस्‍टाग्राम से शेयर की है।

1. नहाने से पहले शरीर में तेल मालिश करें

  • इसके लिए सरसों का तेल सबसे अच्‍छा रहता है। यह बढ़ती उम्र में जोड़ों को दुरुस्‍त रखता है।

पदभयंग: सोने से पहले पैरों की मालिश

  • टिशू और लिगामेंट के लिए अच्‍छी होती है। 
  • मसल्‍स को मजबूत करने में मददगार है। 
  • डायबिटीज, अनिद्रा और नर्वस सिस्‍टम से जुड़ी समस्‍याओं के लिए अच्छी है।

2. सोते समय गाय का घी नाक में डालें

oil in nose

नस्‍य के लाभ

  • मानसिक रूप से मजबूत करता है।
  • माइग्रेन, एलर्जी, अनिद्रा, अल्जाइमर रोग, डिप्रेशन और कई अन्य समस्‍याओं को रोकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी जवां रखेंगे ये 5 फूड्स, महंगे कॉस्‍मेटिक की नहीं पड़ेगी जरूरत

3. हर्बल चाय लें 

  • CCF (जीरा, धनिया, सौंफ) चाय, पुदीने की चाय, अदरक की चाय और व्हीटग्रास चाय डेली रूटीन में शामिल करें। 
  • आप इसमें से अपने शरीर के अनुकूल कोई भी चाय ले सकती हैं।

4. रोजाना सुबह धूप में बैठें

  • 20 मिनट के लिए धूप सेंकने से विटामिन-डी का लेवल नेचुरली बढ़ सकता है।

5. नट्स और सीड्स का सेवन 

flaxseeds for younger look 

  • दिन में एक बार 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज खाएं और सुबह पर्याप्त मात्रा में भीगे या छिलके वाले बादाम लें। 
  • हालांकि, आप अपनी पसंद का कोई भी ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं, लेकिन बादाम दूसरों की तुलना प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

6. केमिकल्‍स और इनके प्रोडक्‍ट्स से दूरी बनाकर रहें 

  •  आपको हेल्‍दी और खूबसूरत दिखने के लिए केमिकल्‍स दूरी बनाकर रखें। 

7. रोजाना सुबह गर्म पानी जरूर पिएं

8. आंखों की एक्‍सरसाइज रोजाना करें

  • स्क्रीनिंग के समय को कम करने की कोशिश करें। 

9. एक्‍सरसाइज करें 

exercises for younger glow

  • रोजाना सुबह के समय योग, प्राणायाम और एक्‍सरसाइज करें। 

 

इसे जरूर पढ़ें: जवां दिखने के लिए diet में शामिल करें ये 9 anti-ageing foods

इस रूटीन को आप भी फॉलो करें। यह आपको कई तरह समस्‍याओं से बचाते हैं और आप 40 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखाई देंगी। 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।