herzindagi
image

फिटनेस से लेकर स्किन केयर तक, 30+ महिलाओं के लिए बेस्ट है ये मॉर्निंग रूटीन

क्या आपकी उम्र 30 होने जा रही है? अगर हां, तो अभी से ही सेहत का ख्याल रखना शुरू कर दीजिए। हम आपको कुछ ऐसे मॉर्निंग रूटीन बता रहे हैं, जिससे आपको लंबे वक्त तक जवां रहने में मदद मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-07, 20:27 IST

जैसे जैसे उम्र बढती है, वैसे वैसे हेल्थ डाउन होने लगता है। खासकर महिलाओं के साथ ऐसा होना आम है।जैसे ही आप 30 की उम्र पार करती हैं आपको अपने शरीर और सेहत पर थोड़ा और ध्यान देना चाहिए। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव , मेटाबॉलिज्म का धीमा होना, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप भी 30 पार करने वाली हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ खास मॉर्निंग रूटीन बता रहे हैं, जिससे आपको फायदा होगा। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंगल ने जानकारी साझा की है। 

30+ महिलाओं के लिए बेस्ट है ये मॉर्निंग रूटीन

सौंफ की चाय

सुबह सवेरे आपको सौंफ की चाय पीनी चाहिए। इससे हार्मोन बैलेंस रहता है। एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें और सुबह उबालकर पी लें।

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

हींग शॉट

सुबह के वक्त आप हींग, घी काला नमक का शॉट पिएं। इससे गैस से तुरंत राहत मिलता है। पाचन तंत्र एक्टिव होता है और वात दोष को शांत करने में मदद मिलती है।

एक चुटकी हींग, आधा चम्मच देसी घी और एक चुटकी काला नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें।

यह भी पढ़ें-इन 1 देसी चाय में छिपा है महिलाओं की 15 मुश्किलों का हल, नानी-दादी भी मानती हैं इसे फायदेमंद

सब्जा सीड्स और कलौंजी

एक चम्मच सब्जा सीड को कलौंजी के साथ मिलकर रात भर भिगो कर रख दें। सुबह इसको छान कर पिएं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। एसिडिटी शांत होता है और भूख कंट्रोल होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

अंजीर और मुनक्का

image

रात में दो अंजीर और चार मुनक्का पानी में भिगो दें। सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें। इसे कब्ज से राहत मिलती है। शरीर में आयरन और ऊर्जा बढ़ता है। हार्मोन बैलेंस को सपोर्ट करता है।

सोक्ड बादाम

रात में काम से कम 5 या 6 बादाम को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर छिलका हटाकर बादाम का सेवन करें। इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। याददाशत तेज होता है। स्किन और बालों को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

यह भी पढ़ें-हिप्स और जांघों की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, करें ये तीन काम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।