herzindagi
image

30 की उम्र में न हो जाएं 50 वाली बीमारियां और थकान, महिलाएं आज से ही फॉलो करें ये 4 टिप्स

30 की उम्र में ही आजकल कई महिलाएं 50 की उम्र वाली बीमारियों से परेशान हैं। किसी को बीपी है, किसी को थायराइड तो कोई शुगर से परेशान हैं, ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। महिलाएं सेहतमंद कहने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-30, 00:08 IST

आजकल कम उम्र में ही महिलाएं उन बीमारियों का शिकार होने लगी हैं, जो पहले बुढ़ापे में या 50 साल की उम्र के बाद दस्तक देती थीं। 30 की उम्र में ही आजकल कई महिलाएं 50 की उम्र वाली बीमारियों से परेशान हैं। किसी को बीपी है, किसी को थायराइड तो कोई शुगर से परेशान है। इसकी एक वजह यह भी है कि महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं और फिर बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। महिलाएं सेहतमंद कहने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

रिफाइंड शुगर से बनाएं दूरीsugar in weight loss

एक्सपर्ट का कहना है कि यूं तो रिफाइंड शुगर का सेवन हमेशा ही कम मात्रा में करना चाहिए। लेकिन, खासतौर पर 30 की उम्र के बाद आपको डाइट में रिफाइंड शुगर को पूरी तरह हटा देना चाहिए। इससे शुगर, मोटापा, हार्ट और कई तरह की हार्मोनल इंबैलेंस की दिक्कतों के होने का खतरा कम होता है। ज्यादा शुगर खाने से एजिंग के साइन्स भी जल्दी नजर आने लगते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें

आप अगर डेस्क जॉब करती हैं, तो आपको यह समझना होगा कि बीच-बीच में फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। 30 मिनट की वॉक हो, कुछ देर की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हो, प्राणायाम हो या योगा, 30 की उम्र के बाद इन सभी को रूटीन का हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर करने चाहिए ये 2 योगासन, इनमें छिपा है अच्छी सेहत का राज

पूरी नींद लें

क्या आप जानती हैं कि कई बीमारियों की वजह नींद पूरी न होना भी हो सकता है। 30 की उम्र के बाद हर महिला को अपने स्लीपिंग पैटर्न पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अच्छी नींद से न केवल हार्मोन्स बैलैंस होते है, डाइजेशन दुरुस्त होता है बल्कि बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

सेल्फ केयर पर ध्यान दें

अगर आप चाहती हैं कि 30 की उम्र में ही आपको 50 वाली बीमारियां न हो जाएं, तो सेल्फ केयर पर ध्यान दें। खाने-पीने से लेकर सोने-जागने तक की आदतों में बदलाव शुरू कर दें। हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और लो कैलोरी फूड्स को डाइट में शामिल करें। दिन में एक ऐसा काम जरूर करें जो आपको पसंद हो। इससे मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है।

 

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद दिल की बीमारियों से होगा बचाव, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

 

30 की उम्र में बीमारियों से बचने के लिए महिलाएं इन टिप्स से अपना ध्यान रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।