
इंडोर की तुलना में लोग आउटडोर एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद करते हैं। सूरज की हल्की रोशनी और खुली हवाओं में एक्सरसाइज करना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद है। सुबह-सुबह खुली हवा में एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम होता है। लेकिन हवा के गिरते स्तर को देखते हुए सर्दियों में बाहर एक्सरसाइज करना मुश्किल हो गया है। हवा में मौजूद धुएँ और छोटे कणों की वजह से अक्सर सांस फूलने या फिर आंखों में जलन जैसी समस्याएँ शुरू हो जाती हैं।
कुछ लोग सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस परिस्थिति में भी बाहर वर्कआउट करना जारी रखते हैं। हालांकि मास्क डस्ट पार्टिकल्स को अंदर आने से रोक सकते हैं लेकिन पूरी तरह से नहीं। हवा में मौजूद छोटे-छोटे पार्टिकल आसानी से आपके अंदर प्रवेश कर सकते हैं। अपने लंग्स को सुरक्षित और हेल्दी रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज हैं जिसे बाहर करने से बचना चाहिए, खास कर तब जब हवा की गुणवत्ता खराब हो।

कोरोना काल में ज्यादातर लोगों को साइकलिंग करते खूब देखा गया है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता ने इसे अपने वर्कआउट रूटीन शामिल किया। फिजिकल फिटनेस के लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण में रोजाना साइकलिंग करना सुरक्षित नहीं है। इससे आपको सांस फूलने की समस्या या फिर धुएं की वजह से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

अगर आप हेल्दी और फिट रहने के लिए खेलना पसंद करती हैं तो सर्दियों में कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लेना चाहिए। कोविड-19 की वजह से ज्यादातर लोग क्रिकेट, फुलबॉल या फिर अन्य आउटडोर गेम बाहर खेलना पसंद कर रहे हैं, लेकिन जब हवा की गुणवत्ता खराब हो तो किसी भी तरह के आउटडोर गेम को खेलने से बचें। बेहतर होगा कि आप इस परिस्थिति में किसी इंडोर एक्टिविटी में खुद को इंरोल करें। आप चाहें तो बैडमिंटन, टेबल टेनिस या फिर अन्य इंडोर गेम खेल सकती हैं।

ज्यादातर लोग मेडिटेशन या फिर ब्रीदिंग एक्सरसाइज सुबह-सुबह करना पसंद करते हैं। ये एक्सरसाइज सेहतमंद रहने के लिए जरूरी भी है, लेकिन बढ़ते एयर पॉल्यूशन की वजह से इसे बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर ही करना अधिक सुरक्षित है। हालाँकि ताजी हवा और तेज धूप आपके मन को पॉजिटिव रखती है और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। लेकिन एयर पॉल्यूशन की वजह से बाहर इन एक्सरसाइज को करना खतरे से खाली नहीं है। इससे बेहतर है कि इन एक्सरसाइज को आप घर के अंदर ही करें।
इसे भी पढ़ें: रात में अच्छी नींद पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स

ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए सुबह वॉकिंग या फिर रनिंग के लिए जाते हैं। कुछ लोग हवा के गिरते स्तर को देखते हुए बाहर मास्क लगाकर जाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। कई बार ऐसा होता है, जब वॉकिंग या फिर रनिंग की वजह से सांस फूलने लगती है, जिसके लिए हम मास्क को उतार देते हैं। एयर पॉल्यूशन की वजह से यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण आपके मुंह या फिर नाक के जरिए अंदर जा सकते हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आएगी अच्छी नींद

अगर आप एयर पॉल्यूशन की वजह से बाहर एक्सरसाइज नहीं कर पा रही हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप चाहें तो अपने घर में ही योगा, स्किपिंग, या फिर स्ट्रेचिंग जैसे वर्कआउट को कर सकती हैं। इन दिनों ऐसी कई इंडोर एक्सरसाइज हैं जिसे आसानी से घर में किया जा सकता है। खास बात है कि कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन में लोग इंडोर एक्टिविटी के जरिए खुद को न सिर्फ फिजिकली फिट रख रहे हैं, बल्कि मेंटली भी फिट नजर आ रहे हैं।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।