सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान और हेल्दी रूटीन के साथ पूरी नींद भी बहुत जरूरी है। नींद पूरी न आने का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। कुछ लोग दिनभर काम करने, थकने के बाद मिनटों में सो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग थकान के बाद भी रात को घंटों करवट बदलते रहते हैं, लेकिन नींद आने में मुश्किल होती है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो इसकी वजह से डाइजेशन, हार्मोनल बैलेंस भी प्रभावित होता है और चिड़चिड़ापन बना रहता है। अच्छी नींद के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसे्आयुर्वेदिक हर्ब के बारे में बता रहे हैं, जो नींद न आने की परेशानी को दूर कर सकता है। इस बारे में आयुष अग्रवाल जानकारी दे रहे हैं। वह रसायनम के फाउंडर हैं।
अच्छी नींद लाने में मदद करता है अश्वगंधा ( When to take Ashwagandha for Sleep)
- अश्वगंधा एक प्राचीन हर्ब है। यह आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
- स्लीपिंग डिसऑर्डर को दूर करने में यह कारगर है। इसमें कई ऐसे कम्पाउंड्स होते हैं, जो नींद लाने में मदद करते हैं।
- अच्छी नींद लाने के साथ ही यह स्ट्रेस और एंग्याजटी को दूर करने में भी मदद करता है।
- इसका प्रयोग एडाप्टोजेन के रूप में किया जाता है जो शरीर और दिमाग को आराम देता है।
- यह स्ट्रेस और नींद न आने से जुड़े हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने का भी काम करता है।
- नर्वस सिस्टम को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स कर, यह स्लीप क्वालिटी को सुधारता है।
- नींद न आने के पीछे अक्सर तनाव और निगेटिव थिंकिग जिम्मेदार होती है। अश्वगंधा इसे दूर करने में काम आता है।
- यह कमजोरी दूर कर, शरीर को ताकत भी देता है।
- अश्वगंधा का सेवन बहुत अधिक मात्रा में और लंबे समय तक नहीं करना चाहिए।
- 3 ग्राम से अधिक अश्वगंधा का सेवन नुकसान कर सकता है।
- इतना ही नहीं, 3 महीने से अधिक समय के लिए इसे अपने रूटीन में शामिल नहीं करना चाहिए वरना सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
- अश्वगंधा को रूटीन में डॉक्टर की सलाह पर ही शामिल करें।
नींद न आने की समस्या को दूर करने में अश्वगंधा काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों