बदलते मौसम में हो जाती है सर्दी-खांसी? इस आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगी राहत

Effective Home Remedies for Cough: सर्दी की शुरुआत के साथ ही खांसी,जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ने लगती है। इससे बचने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर हैं।

 
Which ayurvedic medicine is best for cough

What is the fastest home remedy for cough: मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ठंड की शुरुआत के साथ ही काफी लोगों को सर्दी-जुकाम जकड़ लेता है। कोल्ड और कफ की समस्या,मौसम बदलने पर होने वाली सबसे आम समस्या है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर इस मौसम में वायरल फीवर भी लोगों को घेर लेता है। मौसम बदलने पर खान-पान और रहन-सहन को बदलना जरूरी है। दरअसल, जब मौसम बदलता है, तो हमारे शरीर को खुद को उस के हिसाब से ढालने में वक्त लगता है और ऐसे में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। कई आयुर्वेदिक उपाय भी इस मौसम में सर्दी-खांसी से निजात दिलवाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही एक ऐसे ही उपाय के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर हैं।

सर्दी-खांसी को दूर करने का आयुर्वेदिक नुस्खा (How to reduce cough and cold Ayurveda)

Can we take amla in cold and cough

  • आपको औषधि के तौर पर आंवला और शहद का इस्तेमाल करना है।
  • 5 आंवला लें।
  • इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसमें लगभग 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं
  • इसे सुबह खाली पेट लें।
  • आप इसे खाने से पहले और बाद में भी ले सकती हैं।
  • बच्चों के लिए खुराक बनाते समय आंवला के 1-2 टुकड़े ही डालें।
  • इसे आप बनाकर 10 दिन तक रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम बदलने पर हो रही है सर्दी-खांसी, आजमाएं एक्सपर्ट के बताएं ये नुस्खे

सर्दी खांसी को दूर करने के लिए आंवला और शहद (Can We take Amla in Cold and Cough)

honey and amla for cold and cough

  • इसके सेवन से आपको कफ,कोल्ड, एलर्जी और अस्थमा से राहत मिलेगी।
  • इसमें दो चीजों का इस्तेमाल होता है। पहला आंवला या आमलकी। यह सर्दियों का बेस्ट फ्रूट है। यह आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा।
  • यह स्वाद में खट्टा होता है और इसमें लवण (नमकीन) के अलावा बाकी पांचों रस मौजूद होते हैं।
  • आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से यह कोल्ड और कफ को दूर करता है।
  • आंवले में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एक्ने को दूर करते हैं और चेहरे पर ग्लो लेकर आते हैं।
  • आंवला खून को साफ करता है और बालों का झड़ना कम करता है।
  • शहद स्वाद में मीठा होता है और पचाने में हल्का होता है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है और यह कफ और पित्त को बैलेंस करता है।
  • सर्दी-खांसी को दूर करने में भी यह फायदेमंद है।
  • यह सर्दियों में स्किन को रूखा होने से बचाता है।
  • इन दोनों चीजों को साथ मिलाकर खाने से सर्दियों में होने वाली लगभग सभी बीमारियां दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की बढ़ी चर्बी को गायब करने के लिए रोज पिएं यह जूस

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP