herzindagi
makhana recipes, makhana benefits for skin

केवल 4 मखाने खाएं दूर हो जाएंगी ये 6 समस्‍याएं

अगर आप लोग रोज सुबह 4 मखाने खाते हैं तो आपको 6 अलग-अलग तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2020-11-05, 19:16 IST

सेहत के लिए ड्राय फ्रूट्स कितने फायदेमंद है, यह बात अमूमन सभी जानते हैं। वैसे तो ड्राई फ्रूट्स कई तरह के होते हैं, मगर केवल मखानों की बात की जाए तो यह स्‍वाद में अच्‍छे और सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। कई लोग स्‍वाद के चक्‍कर में इन्‍हें जरूरत से ज्‍यादा खा जाते हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि मखाने खाने की सही मात्रा क्‍या और इसके क्‍या लाभ हैं।  

how much makhana to eat in a day for weight loss

डायबिटीज 

मखान वैसे तो आप दिन के किसी भी समय खा सकती हैं मगर, आप मखाने को सुबह खाली पेट खाती हैं तो आपको बहुत ज्यादा फायदे होते हैं। आपको सुबह उठते ही खाली पेट 4 मखाने खाने चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज होती है वह लोग हर दिन सुबह उठ कर यदि खाली पेट 4 मखाने खाते हैं तो उनकी शुगर हमेशा कंट्रोल में रहती है। इससे शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। इतना ही नहीं अगर आपको ज्यादा डायबिटीज है तो इस प्रक्रिया से आप अगर मखाने खाते हैं तो आपकी शुगर धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro tips: जानिए किस दिन कितनी मात्रा में इन 7 ड्राई फ्रूट को खाने से मिलेगी अच्छी सेहत

दिल के लिए 

सुबह खाली पेट मखाना खाने से आपका दिल भी मजबूत रहता है। अगर आप को हार्ट से संबंधित कोई भी बीमारी है तो आपको मखाना जरूर खाना चाहिए यह आपके दिल को स्वस्थ्य रखता है। इसे आपकी बॉडी में कॉलेस्ट्रौल नहीं जमता और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। वैसे मखाना खून को भी पतला रखता है। 

तनाव में राहत 

अगर आपको बहुत अधिक तनाव रहता है या आप डिप्रेशन के मरीज हैं तो आपको रोज सुबह उठते ही मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए। मखाना खाने से आपका तनाव दूर हो जाता है। सबसे बेस्ट बात तो यह है कि अगर आपको नींद नहीं आती तो मखाने का रोज सेवन करने आपकी नींद की समस्या ठीक हो जाती है। आप इसके लिए सुबह उठकर खाली पेट मखाना तो जरूर खाएं और रात में सोने में सोने से पहले गर्म दूध के साथ भी मखाने जरूर खाएं। कुछ दिन ऐसा करके देखें आपको अपने आप ही फर्क महसूस होगा। 

makhana side effects

जोड़ों में दर्द 

उम्र के बढ़ने के साथ जोड़ों में ग्रीस खत्म होने लगती है। ऐसे में यदि कैल्शियम की उचित मात्रा शरीर में न पहुंचे तो शरीर के हर जोड़ में दर्द होना शुरू हो जाता है। खासतौर पर कैल्शियम की कमी के कारण गाठिया की बहुत लोगों को शिकायत हो जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आपको रोज मखाने खाने चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या हैं मखाने के फायदे नुकसान 

सुधर जाता है पाचन 

आजकल जंक फूड और खानपान का ध्यान न रखने के कारण लोगों को अक्सर पाचन से संबंधित पेरशानी हो जाती है। ऐसे में अगर आप रोज मखाना खाती हैं तो आपके शररी को भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है। मखाने में एस्ट्रीजन गुण होते हैं। अगर आपको अक्सर दस्त की परेशानी हो जाती है तो आपको मखाने जरूर खाने चाहिए। इससे आपकी भूख की शिकायत भी दूर हो जाएगी और पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी। जरूर खाएं घर में बनी ड्राई फ्रूट्स नमकीन

 

किडनी 

बहुत सरे लोगों को अजकल किडनी से जुड़े रोग हो जाते हैं। कई लोगों की किडनियां बहुत कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं। मगर, इससे बचा जा सकता है अगर आप रोज मखाने खाती हैं तो इससे आपकी किडनी डिटॉक्सी फाई होती रहती है और मजबूत बनी रहती है। यह आपके खून को भी बेहत बनाती है। 

 

तो फिर देर मत करिए बल्कि कल से ही रोज सुबह खाली पेट 4 मखाने खाना शुरू कर दीजिए।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।