herzindagi
habits that can make you look younger

Anti Ageing Habits: बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम

आपकी कुछ आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। वहीं, अगर आप रोज सुबह कुछ हेल्दी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करेंगी, तो इससे आप अपनी असल उम्र से कम नजर आएंगी।
Editorial
Updated:- 2024-04-02, 11:35 IST

अपनी उम्र से कम दिखना भला कौन नहीं चाहता है। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपनी उम्र से अधिक नजर आते हैं। कुछ महिलाओं के चेहरे पर उम्र से पहले ही बुढ़ापा नजर आने लगता है। वहीं, कुछ महिलाएं उम्र से 10 साल जवां दिखाई देती हैं। बेशक इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें सही स्किन केयर, हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और हेल्थ कंडीशन्स भी शामिल हैं। लेकिन इसके अलावा आपकी कुछ आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। पर अगर आप कुछ हेल्दी आदतों को अपनाएंगी, तो आप आसानी से अपनी उम्र से कम नजर आ सकती हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोज सुबह करेंगी, तो उम्र से 10 साल जवां नजर आएंगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कॉपर स्क्रैपर से करें जीभ की सफाई

tounge scrapping

हेल्दी रहने और एंटी-एजिंग के लिए शरीर की अंदर और बाहर से सफाई जरूरी है। हमारी जीभ में कई तरह के टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। रोज सुबह कॉपर स्क्रैपर से जीभ की सफाई करें। इससे टॉक्सिन्स, बैक्टीरिया और मुंह से आने वाली बदबू दूर होगी। यह आदत शुगर क्रेविंग्स को भी कम करती है।

सुबह उठकर सूरज की रोशनी लें

सुबह उठने के बाद आपको कुछ मिनट सूरज की रोशनी जरूर लेनी चाहिए। सनलाइट में वॉक करें या फिर कुछ देर बैठे रहें। इससे कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बैलेंस होता है, शरीर को विटामिन-डी मिलता है और हेल्दी स्किन के लिए भी यह जरूरी है।

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लें

उम्र से जवां दिखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट करें। इसके अलावा सुबह कुछ हेल्दी फैट्स और नट्स को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल मैनेज होते हैं।  साथ ही, इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

अनुलोम-विलोम करें 

anulom vilom health benefits

सेहतमंद रहने के लिए रूटीन में योग और एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप अपनी असल उम्र से कम दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप रोज अनुलोम-विलोम करें। इससे स्ट्रेस कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये 4 आदतें

कॉपर के बर्तन में पानी पिएं

कॉपर के बर्तन में पानी पीना गुणों का खजाना है। इसमें एंटी-माइक्रोबेयिल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है। रोज सुबह उठकर कॉपर के बर्तन में लगभग 300 मि.ली. पानी पिएं। 

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

 

  

इन आदतों को अपनाकर आप भी असल उम्र से जवां नजर आ सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।