खुश रहना हम सब का अधिकार है। यह एक ऐसी भावना है जो हमें हर हाल में पाना चाहते हैं, लेकिन कई बार हमारे कुछ खराब आदतें हमारी इस खुशी को हमसे छीन लेती है। जी हां, जब आपकी सेहत खराब होती है तो आप खुश नहीं रह सकते हैं। आपको खुद से नेगिटिविटी भावना आने लगती है। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी खुशी को प्रभावित कर सकती है। आप इन्हें छोड़कर अपने जीवन में साकारात्मक बदलाव ला सकते हैं
फिजिकल एक्टिविटी में कमी आपकी खुशी की दुश्मन बन सकती है। इसके कारण आपकी शारीरिक से लेकर मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। एक्सरसाइज की कमी के कारण आप को मोटापा हो जाता है, इसके कारण आपको डायबिटीज हो सकती है। वहीं यह अवसाद चिंता और तनाव का भी कारण बनता है। जब आप सक्रिय रहते हैं तो आपके शरीर से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जिससे आप खुश महसूस करते हैं।
सही खान पान न लेने से आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। अगर आप सही डाइट लेने के बजाय दिन भर फास्ट फूड ऑयली खाना खाते हैं तो इससे भी आपकी सेहत खराब होती है आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। बीपी हाई हो सकता है और आप दिल के मरीज बन सकते हैं। इस वजह से सही डाइट लेना बेहद जरूरी है।
अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रही हैं तो भी आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नींद की कमी के कारण डिप्रेशन, चिंता और तनाव जैसी समस्याएं होती है। आपका मोटापा बढ़ सकता है। डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं इसलिए कम से कम 9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है।
अक्सर हम लोग सूरज की रोशनी लेने से कतराते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप सूरज की रोशनी नहीं लेते हैं तो इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है और आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
अगर आप हर वक्त उलटा सोचते हैं। नेगेटिव माहौल में उठते बैठते हैं तो इससे भी आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप तनाव एंग्जाइटी के शिकार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नींद की कमी का लिवर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें
धूम्रपान
सबसे आखिर में हम बात करेंगे धूम्रपान के बारे में। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो यह भी गलत आदतों में शुमार है। इसे फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग, इम्यूनिटी पर असर पड़ता है, त्वचा खराब होती है। आप अवसाद और जनता के शिकार हो सकते हैं
कुल मिलाकर आपकी इन्हीं आदतों से आप बीमार पड़ सकते हैं, आपकी उम्र घट सकती है।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान नींद क्यों प्रभावित होती है?
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।