herzindagi
best onion oil for hair main

Health Tips: प्याज के तेल से दूर होंगी ये 5 बीमारियां

अगर आपको बालों या त्वचा से संबंधित कोई रोग बहुत समय से सता रहा है तो आपको एक बार प्याज के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2019-10-21, 18:58 IST

भारतीय रसोई में प्याज का बहुत इस्तेमाल होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि प्याज का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। विटामिन ए, सी, ई और बी-कॉमप्लेक्स से भरपूर प्याज में सल्फर भी बहुत मात्रा में पाया जाता है। यह एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं कि यह कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

इसे जरूर पढ़ें: रात की कटी प्‍याज से सुबह बनाती हैं सब्‍जी तो बदल लें ये आदत

onion oil benefits for hair growth

बालों के लिए प्याज का तेल 

बालों के लिए प्याज का तेल बहुत अधिक फायदेमंद होता है। अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं या फिर बहुत अधिक पतले हैं तो आपको बालों में हर दूसरे दिन प्याज का तेल लगाना चाहिए। प्याज में बहुत सारे खनिज पदार्थ होते हें जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। प्याज के तेल को आप नारियल के तेल के साथ मिला कर भी लगा सकती हैं। चाहे तो आप बालों में डायरेक्ट प्याज का रस भी लगा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: जमकर खाएंगी प्‍याज और लहसुन तो कैंसर का खतरा होगा कम

प्यार के तेल से बालों में नहीं पड़ते जूएं 

प्याज के तेल को मेथी पाउडर के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इस पैक को 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। ऐसा करने से आपके बालों में अगर जुएं हैं तो वह मर जाएंगे। इतना ही नहीं प्याज का तेल जूएं के अंडों को भ नष्ट करता है। इस पैक को आपको हफ्ते में 3 बार लगाना चाहिए। महीने भर में आपके बालों से जूएं मर जाएंगे। 

 Amazing Health Benefits Of Onion Oil

सर्दी-बुखार में फायदेमंद है प्याजा का तेल 

मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद अब मौसम में तरावट आ गई है। ऐसे में अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी खांसी-बुखार हो रहा है तो आपको रात में सोते वक्त अपने सीने में प्याज का तेल गुनगुना करके लगा लेना चाहिए। ऐसा आप रोजाना करें आपको खांसी और बुखार नहीं होगा। आप चाहें तो विक्स के साथ प्याज का तेल मिला कर सीने पर लगा सकती हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा अगर आपके हाथ पैर ठंड से ऐंठने लगते हैं तो आपको हाथ और पैर में भी प्याज के तेल से मालिश करनी चाहिए। 

 

त्वचा के लिए फायदेमंद है प्याज का रस 

अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो आपको प्याज के तेल का प्रयोग करना चाहिए। यह त्वचा संबंधित रोगों को दूर करने में बेहद लाभकारी है। आपको बता दें कि एक्जिमा और सोरायसिस जैसी गंभीर त्वचा रोगों में भी प्याज का रस बहुत लाभदायक है। अगर आपको कोई घाव हो गया है या फिर त्वचा पर जले का निशान है तो आपको प्याज का रस लगाना चाहिए इससे उसका दाग साफ हो जाएगा। प्याज के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके मुंहासों को भी ठीक कर देते हैं। 

 

घाव का उपचार करने में लाभदायक 

अगर आपके शरीर में कहीं कोई घाव हो गया है और लंबे वक्त से वह ठीक नहीं हो रहा है तो आपको प्याज के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल प्याज का तेल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है। यह घाव पर मलहम की तरह काम करता है और बहुत कम समय में ही उसे भर देता है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।