आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम लोग घंटों घर के अंदर या ऑफि में बैठे रहते हैं। ऐसे में, विटामिन-D की कमी होना बेहद आम है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, मूड खराब रहने लगता है और आपकी इम्यूनिटी और संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहते हैं, क्योंकि इसका सबसे बड़ा और नेचुरल स्रोत सूरज की रोशनी है।
अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक्सपर्ट के बताए 2 असरदार और नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप शरीर में विटामिन-D के लेवल को आसानी से बढ़ा सकती हैं। ये जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर Dr.Aiswarya Santhosh ने इंस्टा से शेयर की है। आइए, इन 2 नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या आप जानती हैं कि आपके शरीर में विटामिन-D का अब्जॉर्बशन डाइजेस्टिव सिस्टम पर निर्भर करता है? अगर आपकी आंतें हेल्दी नहीं हैं, तो आप चाहे कितना भी विटामिन-D लें, शरीर उसे ठीक से अब्जॉर्बशन नहीं कर पाएगा। इसलिए, विटामिन-D बढ़ाने के लिए सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप डाइजेशन को ठीक करना है।
इसे जरूर पढ़ें: शरीर से सारा विटामिन-D खींच लेती हैं ये 5 चीजें, हड्डियां हो सकती हैं जर्जर
आयुर्वेद में 'अभ्यंग' यानी तेल मालिश को जरूरी माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर रिलैक्स रहता है और आप सेहतमंद रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि रोज मालिश करने से विटामिन-D का लेवल भी बढ़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: शरीर में विटामिन-डी हो रहा है कम, इस 1 हैक से करें भरपाई
इन 2 आसान और नेचुरल तरीकों को अपनाकर आप शरीर में विटामिन-D के लेवल को आसानी से बढ़ाकर हेल्दी जीवन जी सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।