शरीर में विटामिन-डी का लेवल बहुत कम होने पर क्या होगा?

विटामिन-डी, शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन और हार्मोन है। शरीर में इसका लेवल कम होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। अगर शरीर में इसकी बहुत ज्यादा कमी हो जाए, तो सेहत पर इसका बुरा असर होता है।
image


सेहतमंद रहने के लिए, शरीर के सभी अंगों का सही तरह से फंक्शन करना जरूरी है। इसके लिए, शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और कई हार्मोन्स का लेवल सही होना चाहिए। शरीर में जब जरूरी विटामिन्स या मिनरल्स की कमी होने लगती है, तो इसके कुछ लक्षण नजर आते हैं और इसकी वजह से हमारे बॉडी फंक्शन्स पर भी असर होता है। आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी और विटामिन-बी12 समेत कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स हैं, जिनकी कमी शरीर पर बुरा असर डाल सकती है। विटामिन-डी की कमी एक बेहद आम समस्या है, जिसका असर हमारे मूड, हार्मोन्स और गट हेल्थ पर भी होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शरीर में विटामिन-डी का लेवल बहुत कम हो जाए, तो क्या होगा, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

शरीर में विटामिन-डी का लेवल बहुत कम हो जाए तो क्या होगा? (What if My Vitamin D level is too low?)

vitamin d for periods

  • विटामिन-डी एक हार्मोन है। इसकी कमी का असर, हमारी गट हेल्थ और हार्मोनल सिस्टम पर भी होता है।
  • शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण, कैल्शियम सही तरह से अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। गट हेल्थ के लिए, विटामिन-डी का सही मात्रा में होना जरूरी है।
  • अगर आपके शरीर में विटामिन-डी बहुत कम है, तो आपका डाइजेशन खराब रह सकता है।
  • शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर खून में कैल्शियम की कमी हो जाती है और बोन ग्रोथ पर असर होता है। इसकी वजह से बच्चों और बड़ों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • विटामिन-डी का लेवल बहुत अधिक कम होने पर, शरीर की इंफेक्शन्स से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है और बीमारियां हमें जल्दी घेर लेती हैं।
  • शरीर में विटामिन-डी की मात्रा बहुत ज्यादा कम होने से, मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। अगर आपको बहुत अधिक थकान महसूस हो रही है, तो यह विटामिन-डी का लेवल लो होने का संकेत है।
  • इसकी कमी से वजह से पीरियड्स भी अनियमित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Vitamin Deficiency: बात-बात पर महसूस होता है चिड़चिड़ापन? हो सकती है इस विटामिन की कमी

belly fat and low vitamin d

  • विटामिन-डी की कमी से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है और बेली के इर्द-गिर्द फैट जमने लगता है। इसकी वजह से वजन भी बढ़ने लगता है क्योंकि इसका असर हार्मोनल सिस्टम पर होता है।
  • विटामिन-डी का लेवल बहुत अधिक कम होने से, डायबिटीज, कई प्रकार के कैंसर, डिप्रेशन, दिल की बीमारी, हाई बीपी और स्ट्रोक भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें मेंटेन

शरीर में किसी भी विटामिन या मिनरल की कमी होने पर अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं। इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP