शरीर की जिद्दी चर्बी पिघलाने में मदद करेंगे ये 2 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें इस्तेमाल का तरीका

शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कई आयुर्वेदिक हर्ब्स मदद कर सकते हैं। इन हर्ब्स से न केवल वजन कम होता है, बल्कि शरीर डिटॉक्स होता है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

 
Which Ayurvedic herb is best for fat burning

मोटापा कम करने के लिए अक्सर हम कई जतन करते हैं। लेकिन, कई बार हमारी सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं और जिद्दी चर्बी टस से मस नहीं होती है। डाइट में बदलाव और एक्सरसाइज के बावजूद कई लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए वेट लॉस करना काफी आसान होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए, अगर आप भी काफी कोशिशें कर चुके हैं, लेकिन सही रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आपको कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। जी हां, आयुर्वेदिक हर्ब्स, औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनसे न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि शरीर को अन्य कई फायदे भी होते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं। ये हर्ब्स फायदों से भरपूर हैं और इनसे आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी। इनके फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन कम करने के लिए गिलोय

giloy for weight loss drink

  • गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह गुणों की खान है और इससे वजन भी आसानी से कम होता है।
  • गिलोय के पौधे की जड़ें, पत्तियां और तना, तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आप खाली पेट इसके जूस को पीकर, वजन घटा सकती हैं।
  • दरअसल, गिलोय का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट जल्दी और आसानी से बर्न होता है।
  • गिलोय शरीर को डिटॉक्स करता है यानी शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकलता है। इस वजह से भी यह वेट लॉस में मदद करता है।
  • इससे पाचन भी दुरुस्त होता है और कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाव होता है।
  • गिलोय में डिपोनेक्टिन और लेप्टिन होते हैं। ये वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने से अलावा आप, गिलोय के जूस में भीगा हुआ त्रिफला चूर्ण मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।
  • गिलोय की पत्तियों के साथ आप तुलसी की पत्तियां, हल्दी और लौंग मिलाकर काढ़ा भी बना सकती हैं।
  • गिलोय में ऐलोवेरा पल्प मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए अश्वगंधा

ashwagandha for weight loss

  • अश्वगंधा एक प्राचीन हर्ब है। इसमें मौजूद कम्पाउंड्स नींद लाने में मदद करते हैं और एंग्जायटी भी दूर करते हैं।
  • यह शरीर को स्ट्रेस से लड़ने की ताकत देता है और सेहत में सुधार करता है।
  • वजन कम करने के लिए स्ट्रेस लेवल मैनेज होना बहुत जरूरी है। अगर आप लंबे समय से स्ट्रेस में हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल समेत कई हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं और इसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है।
  • अश्वगंधा, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर, शरीर को ताकत देता है और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • आप वजन कम करने के लिए अश्वगंधा सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। लेकिन, इससे पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • अश्वगंधा का ज्यादा और लंबे समय तक सेवन नुकसान दे सकता है। इस बात का भी ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए इन तरीकों से पिएं जीरे का पानी

शरीर की जिद्दी चर्बी पिघलाने में ये 2 आयुर्वेदिक हर्ब्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP