₹70,000 से कम वाले Side By Side Fridge: आपके किचन के लिए शानदार पसंद!

अगर आपका बजट है ₹70,000 से कम का और तलाश है एक शानदार क्वालिटी वाले साइड-बाय-साइड Refrigerator की तो; यहां देख सकते हैं शानदार विकल्प। कन्वर्टेबल मोड्स, मजबूत कांच से बने शेल्फ, डिजिटल डिस्प्ले और बड़े फ्रीजर जैसी सुविधाएं इन्हें बना सकती हैं स्मार्ट पसंद। देखिए बड़े ब्रांड्स के मॉडल और जानिए उनकी खासियतें।

₹70,000 से कम वाले Side By Side Fridge: आपके किचन के लिए शानदार पसंद!
₹70,000 से कम कीमत वाले Side By Side Fridge

अगर आपको एक सीमित बजट के अंदर बढ़िया क्वालिटी के साइड बाय साइड फ्रिज का चुनाव करना है तो ₹70,000 तक की कीमत सही रह सकती है। इस प्राइस रेंज में आने वाले Side By Side फ्रिज 500 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले होते हैं, जिस वजह ये 5 या उससे ज्यादा के लोगों वाले परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं। ज्यादातर मॉडल में ऊर्जा-कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर, डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल और कन्वर्टेबल जोन होते हैं, जिनके फ्रीजर को फ्रीज में बदला जा सकता है। वहीं, ये साइड बाय साइड Fridge अपनी स्लीक अलमीरा जैसी डिजाइन के साथ आपके रसोई को भी एक आधुनिक लुक दे सकते हैं। इस बजट रेंज में आने वालेकुछ मॉडल्स में आपको वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा मिल सकती है, जो पानी की बोतल भरकर रखने की परेशानी को खत्म कर सकते हैं। तो आइए अब विस्तार से समझते हैं इस बजट में मिलने वाले मॉडल्स की खासियतों को विस्तार से। 

₹70K से कम वाले साइड बाय साइड फ्रिज में मिल सकती हैं ये खासियतें

  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी- ₹70,000 से कम कीमत में मिलने वाले ज्यादातर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो कंप्रेसर को शानदार तरह से काम करने में मदद करती है। यग टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने में मददगार हो सकती है और साथ शोर स्तर को भी कम करती है। बड़े ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज पर आपको 10-20 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है। 
  • एक समान कूलिंग- इन Side By Side फ्रिज में आपको मल्टी एयर फ्लो जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, जिस वजह से कूलिंग भी एक समान स्तर पर बनी रह सकती है। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि फल-सब्जियों से लकर डेयर आइटम तक हर चीज सही कूलिंग पर बनी रहे और उनकी ताजगी भी लंबे समय तक बरकरार रहे। 
  • ज्यादा स्टोरेज और मजबूत शेल्फ- ₹70K से कम कीमत वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 500 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले होते हैं, जिस वजह से इनमें काफी सारा सामान स्टोर करना आसान हो जाता है। वहीं, इनके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसनी से रखा जा सकता है। 
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी व स्टेबलाइजर फ्री संचालन- इस कीमत में आने वाले साइड बाय साइड Refrigerators में आपको फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जिस वजह फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी और कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं, एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबालइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • अन्य- इन सबके अलावा आपको कन्वर्टेबल मोड्स, AI टेक्नोलॉजी, डिजिटल डिस्प्ले, वाईफाई कनेक्टिविटी और आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं भी आपको मिल सकती है। 

तो आइए नजर डालते हैं ₹70,000 से कम वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर।

ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    2 डोर डिजाइन वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 596 लीटर है और ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशलता और कम शोर के साथ काम करने में मदद कर सकती है। इस Haier Fridge की सबसे बड़ी खासियत है कि जरूरत पड़ने पर इसे फ्रीजर को पूपी तरह से फ्रिज में बदला जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसकी डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रख सकती है और डिजिटल डिस्प्ले पैनल के साथ इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 204 लीटर की फ्रीजर और 392 लीटर की ताजा खाना रखने की क्षमता वाला यह फ्रिज मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस है, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी कूलिंग को जरूरत के हिसाब से ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ईजी क्लीन बैक के साथ फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में आपको परेशानी नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 596 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
    • कलर-ग्रेफाइट ब्लैक
    • मॉडल- HRS-682WGKU1
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎528 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसके टेंप्रेचर को आसानी से -24°C से लेकर 9°C तक सेट किया जा सकता है।
    • ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे।
    • वॉटर डिस्पेंसर की मदद से आपको आसानी से ठंडा पानी मिल सकता है। 
    • इसमें ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने के लिए फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है। 
    01
  • Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator

    यह 550 लीटर की क्षमता वाला साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी प्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोक सकती है, जिससे असरदार कूलिंग बरकरार रह सकती है। इसकी खासियत है कि इसके फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है। इसक ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी खाने को सही तापमान पर ठंडा करती है, जिससे वो आसानी से खराब नहीं होगा। इसकी पावर कूल व फ्रीज सुविधा एक बटन दबाते ही कूलिंग क्षमता को बढ़ा सकती है। Samsung का यह Fridge डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिस वजह से कूलिंग ऊर्जा कुशल बनी रह सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 3 कंपार्टेमेंट, 2 ड्रॉर, 3 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसक ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से सफाई बनी रहेगी और मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी खाने की गंध को आपस में मिलने से भी रोक सकती है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 364 लीटर और फ्रीजर क्षमता 186 लीटर है। संयुक्त परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 550 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रेंच डोर
    • कलर- रिफाइन्ड आइनॉक्स
    • मॉडल- ‎RF57A5032S9/TL
    • सालाना ऊर्जा खपत- 240 Kilowatt Hours 
    • बॉटल काउंट- 6
    • शोर स्तर- 40db
    • वोल्टेज- ‎230 Volts

    खूबियां

    • दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर आपको अलर्ट करेगा।
    • 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसके बड़े बॉटल गार्ड में बड़ी साइज की बोतलों को भी रखा जा सकता है।
    • इसके फिंगरप्रिंट रेजिजटेंट डोर पर आसानी से उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Godrej 600L 3Star | 1+2 Year Additional Warranty | Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 600 लीटर की है। इसमें दिए गए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन की वजह से फ्रिजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी। ग्लास डोर के साथ डिजाइन किया गया यह गोदरेज का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो अपने वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट करेगा, जिससे इसकी ऊर्जा कुशलता बढ़ेगी। इसमें दिए गए मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस Godrej Refrigerator में दिए गए कन्वर्टेबल जोन्स की मदद से इसके तापमान को आसानी से अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें कम स्टोरेज के लिए -3°C से -1°C, पेय पदार्थों व डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए 0°C से 2°C, फल व सब्जियों के लिए 3°C से 5°C और अन्य चीजों के लिए 3°C से 5°C की टेंप्रेचर रेंज मिलेगी। इसकी AI टेक्नोलॉजी फूड लोड, इस्तेमाल और दरवाजे को बार-बार खोले जाने के समय के आधार पर कूलिंग को सेट करने का काम करेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • मॉडल- ‎RS EONVELVET 646C RIT SM BL
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर मटेरियल- ग्लास

    खूबियां

    • यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर की है।
    • इसको ईको, हॉलिडे व सूपर फ्रीज मोड पर सेट किया जा सकता है।
    • ग्लास डोर डिजाइन इसे एक आकर्षक लुक दे रही है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    03
  • Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator

     मल्टी एयर फ्लो सिस्टम वाला यह रेफ्रिजरेटर यह सुनिश्चित करेगा की कूलिंग एक समान तरह से हो, ताकि खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सके। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 3 रैक्स, 3 ड्रॉर्स और 4 शेल्फ मिल जाएंगे। यह ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट सिस्टम वाला Midea रेफ्रिजरेटर है, जिसके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी और कूलिंग प्रदर्शन खराब नहीं होगा। साइड-बाय-साइड डोर डिजाइन वाला यह560 लीटर का फ्रिज है। इस रेफ्रिजरेटर की खासियत यह भी है कि इसके शेल्फ को आसानी से जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है और इनकी हाइट को कम ज्यादा किया जा सकता है। इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में आसानी से भारी बर्तनों को भी रखने में आपके परेशानी नहीं होगी, क्योंकि इसके शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हुए हैं। ऊर्जा कुशल डिजाइन वाला यह रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करने में भी मददगार हो सकता है। यह बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आप काफी सारा सामान स्टोर कर सकते हैं और इसमें दी गई इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ यह ऊर्जा कुशल और कम शोर के साथ कूलिंग कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Midea
    • क्षमता- 560 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ब्रू स्टील
    • मॉडल- ‎MDRS704FGF46
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎468 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- ‎240 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • शेल्फ का प्रकार- मजबूत कांच

    खूबियां

    • डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ इसके तापमान को आसानी से सेट किया जा सकता है।
    • बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर की वजह से यह आपको फ्रिज का दरवाजा खोले बिना ठंडा पानी दे सकता है।
    • इसमें 2 लीटर की बोतल को स्टोर करने के लिए अलग से एक डोर बिन दिया गया है।
    • इसमें आपको पोर्टेबल आइस मेकर की सुविधा मिल जाएगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।


    उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 602 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसके टेंप्रेचर को आसानी से -24°C से लेकर 9°C तक सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर खाने की गंध को आपस में मिलने से रोकेगा, जिससे ताजगी लंबे समय तक बनी रह सकती है। आप इस साइड बाय साइड फ्रिज की स्पेस को पूरी तरह से ताजा खाना रखने के लिए कन्वर्ट कर सकते हैं। इसका ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने में मदद कर सकता है। इसे आप आसानी से 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 सेट के फ्रीजर बॉक्स से लैस यह रेफ्रिजरेटर ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा सकता है। इसमें स्टोर किया गया खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है और यह हर साल 528 Kilowatt Hours तक की ऊर्जा खपत कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- ब्लैक स्टील
    • मॉडल- ‎HRS-682KS
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎528 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • ड्रॉर- 4
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट व राइट

    खूबियां

    • 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
    • ऐक्सपर्ट इनवर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • ईजी क्लीन बैक की वजह से फ्रिज की पिछले हिस्से की सफाई करना आसान हो जाएगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं। 
    05

अब समझिए इन सभी साइड बाय साइड फ्रिज के बीच का अंतर

आपने ₹70,000 से कम कीमत वाले Haier, Samsung, Godrej और Midea जैसे ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज मॉडल्स को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

खासियत

Haier

(HRS-682WGKU1)

596 लीटर

3

वॉटर डिस्पेंसर

Samsung

(‎RF57A5032S9/TL)

550 लीटर

4

ट्विन कूलिंग प्लस

Godrej

(‎RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

600 लीटर

3

AI पावर्ड

Midea

(MDRS704FGF46)

560 लीटर

NA

डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल

Haier

(‎HRS-682KS)

602 लीटर

3

LED पैनल

नोट: यहां बताए गए मॉडल्स की MRP ₹70,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹70,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ₹70,000 से कम कीमत वाले साइड बाय साइड फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं?
    ₹70,000 से कम में साइड-बाय-साइड फ्रिज एक बेहतरीन बजट विकल्प हो सकते हैं। इस रेंज में आपको इन्वर्टर कंप्रेसर, बड़ी क्षमता और आधुनिक लुक तो मिल जाएगा। साथ ही इनमें वाईफाई कनेक्टिविटी, कन्वर्टेबल मोड्स और वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा भी मिल सकती है।
  • किस ब्रांड के पास ₹70,000 से कम कीमत वाले हाई क्वालिटी साइड बाय साइड फ्रिज मिल जाएंगे?
    आपको Haier, Samsung, Midea और Godrej जैसे ब्रांड्स के पास ₹70,000 से कम कीमत वाले हाई क्वालिटी साइड बाय साइड फ्रिज मिल जाएंगे। सैमसंग अपनी कूलिंग टेक्नोलॉजी और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है, जबकि हायर और माइडिया कम कीमत में ज्यादा जगह और मॉडर्न फीचर्स देते हैं। गोदरेज जैसे भारतीय ब्रांड मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करते हैं।
  • किन लोगों के लिए ₹70,000 से कम कीमत वाले साइड बाय साइड फ्रिज सही होते हैं?
    ₹70,000 से कम के साइड-बाय-साइड फ्रिज बड़े परिवारों (5+ सदस्य) के लिए सही हो सकते हैं जिन्हें ज्यादा स्टोरेज चाहिए। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में अपने किचन को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं। अगर आपको फीचर्स, स्पेस और कूलिंग का सही कॉम्बिनेशन चाहिए तो यह आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं।