हम जब भी बात करते हैं ऊर्जा कुशलता और शानदार कूलिंग का सही संतुलन बनाने की तो 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक शानदार पसंद बन जाते हैं। ये शानदार प्रदर्शन, किफायती कीमत और बिजली की बचत का अनुभव आपको करा सकते हैं। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Double Door Fridge फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जिनके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी और कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इनमें मिलने वाला इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशल व शांत संचालन सुनिश्चत करता है। इनकी खासियत है कि बिजली जाने के बाद भी इनमें कूलिंग लंबे समय तक बनी रह सकती है और साथ-साथ एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन्हें बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बड़े ब्रांड्स के 3 स्टार डबल डोर रेफ्रिजरेटर अलग-अलग फ्रीजर व फ्रिज स्पेस से लैस होते हैं, जो चीजों को अच्छी तरह से व्यवस्थित करके रखने में मदद कर सकते हैं। कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाले ये मॉडल्स आपकी जरूरत के हिसाब से सेट हो सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए एक स्मार्ट निवेश हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फ्रिज की खासियतों को विस्तार से।
क्यों सामान्य फ्रिज की तुलना में बेहतर हो सकते हैं 3 स्टार डबल डोर मॉडल्स?
अगर आपको यह समझना है कि कैसे अन्य मॉडल्स की तुलना में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले डबल डोर Fridge बेहतर होते हैं, तो इस तालिका की मदद ली जा सकती है।
|
विशेषता |
सामान्य फ्रिज |
3 स्टार डबल डोर फ्रिज |
|
कूलिंग टेक्नोलॉजी |
डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के कारण फ्रीजर में बर्फ की परत जम जाती है जिसे मैन्युअल रूप से साफ करना पड़ता है। |
फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में अतिरिक्त बर्फ नहीं जमने देती और कूलिंग पर असर नहीं पड़ता। |
|
स्टोरेज क्षमता |
इनकी स्टोरेज क्षमता कम होती है जिस वजह से ज्यादा सामान रखने में परेशानी हो सकती है। |
ज्यादा स्टोरेज क्षमता के कारण फ्रिज और फ्रीजर दोनों जगहों में काफी सारा सामान रखा जा सकता है। |
|
फ्रीजर |
इनके फ्रीजर में बहुत ज्यादा सामान नहीं रखा जा सकता है और चीजों को जमने में भी समय लग सकता है। |
ये कम समय में बर्फ जमा सकते हैं। इसी के साथ आइसक्रीम व अन्य तरह के फ्रोजन फूड को रखने के लिए पर्याप्त जगह भी मौजूद हो सकती है। |
|
ऊर्जा कुशलता |
ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं और कूलिंग भी काफी प्रभावी नहीं होती। |
3 स्टार रेटिंग के साथ ये साल भर में काफी ज्यादा बिजली की भी बचत कर सकते हैं। |
|
सुविधाएं |
इनमें आपको ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल सकतीं और ये सामान्य कूलिंग का ही अनुभव कराएंगे। |
कन्वर्टेबल मोड्स, डिओड्राइजर, मल्टी कूलिंग और अन्य कई तरह की सुविधाएं इन्हें एक स्मार्ट पसंद बनाती हैं। |
|
डिजाइन |
ज्यादातर मॉडल साधारण और पुराने स्टाइल वाले हो सकते हैं। |
किचन को मॉडर्न लुक दे सकते हैं और अधिक टिकाऊ भी होते हैं। |
तो आइए अब नजर डालते हैं Haier, LG, Samsung, Whirlpool और Bosch जैसे ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर; जिनमें 3 स्टार रेटिंग देखने मिलेगी।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
