herzindagi
yeh hai mohabbatein

Ye Hai Mohabbatein: सीरियल की इशिता का नाम इन विवादों से जुड़ चुका है

TV Serials: 'ये है मोहब्बतें' की इशिता को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ विवादों के बारे में बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 18:51 IST

TV Serials: 'ये है मोहब्बतें' सीरियल की दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे पर काफी अधिक चर्चित है। वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। आज एक्ट्रेस जिस मुकाम पर है वहां पहुंचना सभी के बस की बात नहीं होती हैं। आज हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के लाइफ से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ था ब्रेकअप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

 

दिव्यांका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्यांका करीब 8 सालों से शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ रिश्ते में थी। हालांकि उनके साथ हुए ब्रेकअप के बाद वह पूरे तरीके से टूट गई थी। उनकी हालत बेहद खराब थी जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।

अजीब लोगों से मिलती थी दिव्यांका

दिव्यांका ने ब्रेकअप के बाद की स्टोरी खुद शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह ब्रेकअप के बाद अजीब लोगों के साथ मिला करती थी। दिव्यांका ने कहा- मैं अंधविश्वास की हद पार कर गई थी। मुझे ऐसा लगता था कि मेरी लाइफ खत्म हो गई है। यह समय मेरे लिए बेहद अजीब था।

इसे ज़रूर पढ़ें- 38 की उम्र में 25 की दिखती हैं दिव्‍यांका, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

कैसी ठीक हुई दिव्यांका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका ने बताया कि वह इस दौरान बीमार भी रहने लगी थी। जिसके बाद उनके पैर में एक फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद वह धीरे- धीरे सभी चीजों को भूलने की कोशिश करने लगी। फिर वह रिकवर कर पाई।

एक शख्स को मारा था थप्पड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा किया है कि- एक शख्स को गलत तरीके से टच करने पर थप्पड़ मारा था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने किया था।

क्या दिव्यांका का तलाक हो रहा

2016 में मीडिया में ऐसी अफवाहें थीं कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया तलाक ले रहे हैं। हालांकि कपल ने इस अफवाह को खंडन कर दिया था। आज भी कपल एक साथ है और काफी ज्यादा खुश है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- जब भीड़ में एक युवक को Divyanka Tripathi ने जड़ दिया था तमाचा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

Photo Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।