Reel To Real Life TV Jodi: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अक्सर स्टार्स सेट पर एक संग काम करने के दौरान एक-दूजे को दिल दे बैठते हैं। कुछ कपल्स तो पहली ही नजर में दिल हार जाते हैं और हमेशा के लिए एक साथ रहने की कसमें खा लेते हैं। फिल्मी और टीवी की दुनिया में ऐसी जोड़ियों को कई उदाहरण हैं। आज हम आपको ऐसी सी रील से रियल लाइफ जोड़ियों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। सालों बाद भी ये कपल्स अपने पार्टनर संग खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। आइए देखें कौन हैं टीवी जगत की ये शानदार जोड़ियां। जिनको फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
टीवी की राम-सीता की जोड़ी रियल लाइफ में भी परफेक्ट कपल हैं। टीवी का ऐतिहासिक शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाने वाले देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सेट पर काम करते हुए एक-दूजे को अपना हमसफर बनाने के फैसला ले लिया था। साल 2009 में चुपचाप शादी करने के करीब एक साल बाद दोनों ने अपनी शादी को रिवील किया था।
ये भी पढ़ें : एक वक्त पर टीवी इंडस्ट्री पर राज करती थीं ये जोड़ियां, फैंस आज भी करते हैं प्यार
View this post on Instagram
टीवी की ऑनस्क्रीन फेवरेट बनने के बाद आज रवि दुबे और सरगुन मेहता ऑफस्क्रीन भी दर्शकों के मोस्ट हिट कपल्स में से एक हैं। इस जोड़ी ने टीवी शो करोलबाग में पति-पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद ही दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे और साल 2013 में दोनों ने सात फेरे लिए। आज दोनों साथ में बेहद खुश हैं।
View this post on Instagram
कई टीवी और रियलिटी शोज में एक साथ नजर चुके शानदार कपल जय भानुशाली और माही विज का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। यह भी रील से रियल लाइफ जोड़ी बनी। इस कपल ने नच बलिये 5 की विनर ट्रॉफी अपने नाम की थी। कुछ समय रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली थी।
ये भी पढ़ें : टीवी एड्स में एक साथ नजर आ चुके हैं ये सेलेब कपल
View this post on Instagram
टीवी का फेमस सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का प्यार परवान चढ़ा था। इस शो में कपल ने हसबैंड वाइफ का रोल प्ले किया था। साल 2018 में इस जोड़ी ने शादी का फैसला लिया।
View this post on Instagram
दिव्यांका और विवेक दहिया को भी सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के दौरान यह जोड़ी अपना दिल थी। साल 2016 में दोनों ने ब्याह रचाया था। दिव्यांका त्रिपाठी की विवेक संग ये दूसरी शादी थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।