ओटीटी के आने के बाद टेलीविजन सीरियल्स की पॉपुलैरिटी भले ही कुछ कम हुई हो लेकिन अब भी इन सीरियल्स को पसंद करने वाले काफी लोग हैं। एक वक्त पर टीवी पर आने वाले सीरियल, इनमें नजर आने वाली जोड़ियां और इनकी स्टोरी लाइन को लेकर अलग ही क्रेज हुआ करता था। टीवी पर कई ऐसे सीरियल्स आए जो कब आए और कब चले गए, किसी को खबर भी नहीं हुई। वहीं कई ऐसे सीरियल्स भी हैं जो लोगों को आज भी याद है। ऐसा ही कुछ टीवी के ऑनस्क्रीन कपल्स का भी हाल है।
छोटे परदे पर कई ऐसे कपल्स रहे हैं जिनकी केमिस्ट्री और रोमांस फैंस आज भी याद करते हैं। इन कपल्स ने फैंस के दिल में कुछ ऐसी छवि बनाई कि इन्हें तब भी फैंस का भरपूर प्यार मिला और आज भी इनकी ट्यूनिंग उनके चाहने वालों के दिलों में बसी हुई है।
अक्षरा-नैतिक
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस कपल को भी ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया था। इन दोनों ने कई साल तक ऑडियंस के दिल पर राज किया। अरेंज मैरिज के बाद किस तरह प्यार होता है, कुछ इसी तरह के थीम के इर्द-गिर्द इन दोनों की कहानी बुनी गई थी। सीरियल में अक्षरा का किरदार हिना खान ने तो नैतिक का किरदार करन मेहरा ने निभाया था। दोनों का मासूमियत भरा रिश्ता दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस सीरियल में अब मुख्य किरदार बदल चुके हैं लेकिन लोग आज भी अक्षरा-नैतिक की जोड़ी को याद करते हैं।
अनुराग-प्रेरणा
एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का यह कपल भी एक वक्त पर दर्शकों का फेवरेट रहा। इस सीरियल का दूसरा सीजन भी आया था लेकिन उसे पहले सीजन जितना प्यार नहीं मिला। सीरियल के पहले सीजन में अनुराग का किरदार सिजेन खान ने और प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। दोनों के अधूरे प्यार की कहानी और इनकी केमिस्ट्री दर्शकों के दिल को छू गई थी। इनकी ऑनस्क्रीन प्रेम कहानी तो मशहूर हुई ही थी लेकिन ऑफस्क्रीन भी इनके अफेयर के चर्चे रहे थे।
यह भी पढ़ें-जानें उन 5 हिंदी टीवी सीरियल्स के बारे में जो हैं बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी
अरनव-खुशी
इन दोनों की खट्टी-मीठी नोक-झोंक और सिजलिंग केमिस्ट्री आज भी फैंस को याद आती है। इनकी जोड़ी को सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देखा गया था। यह सीरियल अचानक से बंद हो गया था जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी भी जताई थी। इस सीरियल की कहानी और इन दोनों का रोमांस ऑडियंस को इतना पसंद आया था कि इनकी जोड़ी के खूब चर्चे होने लगे थे। सीरियल में खुशी का किरदार सनाया ईरानी ने और अरनव का किरदार बरुन सोबती ने निभाया था।
यह भी पढ़ें-इन सीरियल्स ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों