फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी हर साल खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते नजर आते हैं। इसी वजह से लोग इस शो को इतना पसंद करते हैं। इस बार भी लोगों की पसंद ने इस शो के 13वें सीजन को नंबर-1 फिक्शन शो बना दिया है। इसकी जानकारी रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें थैक्यू कहा है। आपको बता दें के लोगों को सबसे ज्यादा इस शो में होने वाले स्टंट पसंद आते हैं। कंटेस्टेंट की मेहनत भी लोगों को काफी पसंद आती है। चलिए जानते हैं इस शो से जुड़ी कई सारी जरूरी बातें।
View this post on Instagram
हर बार खतरों के खिलाड़ी के लिए अलग-अलग लोकेशन को चूज किया जाता है। इस बार इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई है। यही पर सारे कंटेस्टेंट शो की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि, रोहित शेट्टी अपने शो के लिए हमेशा इसी तरह की लोकेशन सर्च करते हैं जहां स्टंट अच्छे से हो सके और लोगों को पसंद आए। इसलिए इस बार इस लोकेशन को चूज किया गया है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कई सारी फीमेल कंटेस्टेंट (खतरों के खिलाड़ी-13 के कंटेस्टेंट) नजर आई। जिनमें डेजी शाह, अर्चना गौतम, टीवी एक्टर अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, सिंगर रश्मीत कौर, और मोरक्कन मॉडल मौफकीर स्टंट करते हुए दिखाई दी। हवा में उड़ना, पानी में स्टंट करना यहां तक की जानवरों के साथ भी इन्होंने स्टंट किए हैं ताकि अपने डर को दूर कर सके।
इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट
View this post on Instagram
इस बार के सीजन में जिन लोगों को लेकर सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी (कॉन्ट्रोवर्सी रियलिटी शो) हुई है उनमें से एक नाम शीजान खान का। उन्हें लेकर कई सारी बातें सामने आई थी। यहां तक उनके साउथ अफ्रीका जानें को भी विवाद खड़ा हुआ था। लेकिन उससे निकलने के बाद वो शो का हिस्सा बने साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ये मेरा दूसरा मौका है। इसलिए मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं।
इसे भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर निया शर्मा तक, ये हैं खतरों के खिलाड़ी की धाकड़ हसीनाएं
ऐसे कई सारे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने इस सीजन में अपनी लाइफ से जुड़ी बातों को भी शेयर किया। साथ ही अपने डर को भगाने के लिए खतरनाक स्टंट किए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Intagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।