herzindagi
khatron ke khildai popular contestants

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर निया शर्मा तक, ये हैं खतरों के खिलाड़ी की धाकड़ हसीनाएं

कई ऐसी टेलीविजन एक्ट्रेसेस हैं, जो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें दिव्यायंका त्रिपाठी के शो न जीत पाने को लेकर काफी बवाल हुआ था।
Editorial
Updated:- 2023-07-28, 16:32 IST

एक वक्त पर टीवी की बहुएं सिर्फ अपने किरदार के नाम से ही जानी जाती थी। लेकिन जबसे सोशल मीडिया और रियलिटी शोज का ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से टेलीविजन की बहुओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हिना खान हो, दिव्यांका त्रिपाठी हो या छोटे परदे की कोई भी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर सभी के लाखों में फॉलोअर्स हैं। टीवी की लगभग सभी बहुएं, डांस से लेकर कॉमेडी तक, कई रियलिटी शोज में अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी टीवी की इन धाकड़ हसीनाओं ने धमाकेदार स्टंट्स किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि टेलीविजन की कौन-कौन सी एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो में अपने निडर रवैये से ऑडियन्स को सरप्राइज कर चुकी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathin in khatron ke khiladi

टेलीविजन की 'इशि मां' दिव्यांका भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नजर आई थीं। इस सीजन में दिव्यांका ने एकदम फेयरलेस दिखाई दी थी। वह किसी भी स्टंट को करने से नहीं घबराती थी। यहां तक कि फैंस ने तो उन्हें विनर भी मान लिया था और अगर पूरे सीजन की परफॉर्मेंस पर नजर डाली जाए, तो वाकई दिव्यांका ने विनर वाली परफॉर्मेंस ही दी थी। हालांकि, यह सीजन अर्जुन बिजलानी ने जीता था। जिसकी वजह से मेकर्स पर पक्षपात का आरोप भी लगा था।

हिना खान

hina khan in khatron ke khiladi

हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी के एक सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। वह इस सीजन में यानी सीजन 13 में भी चैलेंजर के तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि, हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी नहीं जीती थी लेकिन उनके स्टंट्स और रोहित शेट्टी के साथ उनकी ट्यूनिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था।

निया शर्मा

nia sharma in khatron ke khiladi

निया शर्मा टेलीविजन की बेबाक हसीनाओं में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं और कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं लेकिन निया ने हमेशा हर बात का बहुत बहादुरी से सामना किया है और यही बहादुरी उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई थी। हालांकि, पहले कुछ स्टंट्स के दौरान वह घबराती हुई दिखी थीं लेकिन फिर उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 की कंटेस्टेंट जिया शंकर के खूबसूरत घर की फोटोज देखें

रूबीना दिलैक

rubina dilaik in khatron ke khiladi

टीवी का पॉपुलर फेस रहीं रूबीना दिलैक भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। वैसे सिर्फ खतरों के खिलाड़ी ही नहीं, रूबीना झलक दिखला जा और बिग बॉस में भी दिखाई दी हैं। बिग बॉस का खिताब तो वह अपने नाम भी कर चुकी हैं। रूबीना ने अपने स्टंट्स से भी फैंस का दिल जीता था।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।