वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं रुबीना दिलैक के एथनिक लुक्स

रुबीना दिलैक छोटे परदे की स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। एथनिक लुक्स में वह बहुत खूबसूरत लगती हैं। इन लुक्स को आप किसी वेडिंग के लिए स्टाइल कर तारीफें बटोर सकती हैं।

ethnic looks of rubina dilaik

रुबीना दिलैक छोटे परदे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। रुबीना का फैशन सेंस कमाल का है। वह एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स में खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में रुबीना की बहन की शादी हुई है जिसमें उन्होंने इंडियन और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज पहनी हैं। इन लुक्स में रुबीना बेहद नजर आ रही हैं।

रुबीना के इन लुक्स को आप भी शादी या फिर हल्दी, मेहंदी जैसी रस्मों के लिए ट्राई कर सकती हैं। इन लुक्स को आप किस तरह स्टाइल कर सकती हैं, किन टिप्स को आपको फॉलो करना चाहिए, यह भी हम आपको बताएंगे। कुछ खास स्टाइल टिप्स के साथ अगर आप इन लुक्स को स्टाइल करेंगी तो हर किसी की नजर आप पर ही ठहर जाएगी।

इंडो-वेस्टर्न लुक

rubina dilaik indo western look

रुबीना का यह जम्पसूटPayal & Zinalने डिजाइन किया है। इस तरह का मिलता-जुलता जम्पसूट आपको मार्केट में 1000-1500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

स्टाइल टिप- इस डीप नेक जम्प सूट को रुबीना ने हैवी नेकपीस के साथ स्टाइल किया है। इस लुक के साथ आप कर्ल पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकती हैं। वहीं पर्ल डबल लेयर नेकपीस भी इस लुक के साथ खूब फबेगा।

सिल्क साड़ी

rubina dilaik saree look

रुबीना का यह सिल्क साड़ी लुक बहुत कमाल का है। इस लुक को आप किसी भी शादी के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी को Yaksi Deepthi Reddy ने डिजाइन किया है। इससे मिलती-जुलती साड़ी आपको 1500-2000 रुपये तक में मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

स्टाइल टिप- इस साड़ी के साथ आप ग्रीन स्टोन चोकर पहन सकती हैं। इसके अलावा इस लुक में साइड रैप बन या सिंपल गजरा बन अच्छा लगेगा। अगर आप चाहें तो हाथों में मैचिंग बैंगल्स के साथ लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें-एथनिक वियर में भी जेनिफर विंगेट लगती हैं स्टाइल क्वीन, देखें लुक्स और करें रीक्रिएट

लहंगा लुक

rubina dilaik lehnga look

रुबीना का यह सिंगल टोन लहंगा लुक भी शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे Samir Mantri ने डिजाइन किया है। इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में 1000-2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। आप अपनी पसंद से पेस्टल या ब्राइट कलर का लहंगा चुन सकती हैं।

यह भी पढें-दुल्हन की सुंदरता को निखार देंगे ये हैवी चोकर डिजाइंस

स्टाइल टिप- इस लहंगा लुक के साथ चांदबालियां बहुत अच्छी लगेंगी। दुपट्टे को आप कमरबंद या तगड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप स्लीवलेस पहनना पसंद करती हैं तो आप ब्लाउज को स्लीवलेस बनवा सकती हैं।

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP