Bigg Boss 17 बस शुरू होने वाला है। 15 अक्टूबर को शो का प्रीमियर होगा। इस शो को लेकर फैंस में हमेशा की तरह काफी एक्साइटमेंट है। बिग बॉस का हर सीजन धमाकेदार होता है। लड़ाई-झगड़ा हो, कॉन्ट्रोवर्सीज हों या फिर लव स्टोरीज, इस शो में ऑडियन्स को इंगेज करने के लिए सब कुछ होता है। बिग बॉस हाउस में कई लव स्टोरीज शुरू हुई हैं। इनमें से कुछ कपल्स ने शो खत्म होते ही ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन शो में बनी कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं, जो आज तक साथ हैं और जिन्हें फैंस भरपूर प्यार भी देते हैं। इनमें से कुछ कपल्स तो शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के मोस्ट लवड कपल्स के बारे में।
View this post on Instagram
करण और तेजस्वी, बिग बॉस की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक रही है। ये दोनों बिग बॉस 15 में नजर आए थे। शो को तेजस्वी प्रकाश ने जीता था। इस शो में करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया था और दोनों साथ में कई खूबसूरत मूमेंट्स शेयर करते हुए भी दिखाई दिए थे। करण और तेजस्वी आज भी एक-दूसरे के साथ हैं और जल्द ही शादी भी प्लान कर सकते हैं। हाल ही में तेजस्वी ने करण का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 का यह कपल भी फैंस को मेजर कपल गोल्स देता रहता है। दोनों बिग बॉस के वक्त से ही साथ हैं और अक्सर किसी इवेंट या और भई कई जगहों पर स्पॉट होते हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 में नजर आया यह कपल भी शो खत्म होने के बाद से अभी तक साथ है। शो में जैस्मीन भसीन के बाहर होने पर अली का आंसू बहाना आज भी ऑडियन्स को याद है। दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं और फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया सीजन, होंगे ये धमाकेदार ट्विस्ट
View this post on Instagram
युविका और प्रिंस की जोड़ी भी बिग बॉस के घर में बनी थी। दोनों अब शादी कर चुके हैं और लंबे वक्त से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। प्रिंस और युविका की लव स्टोरी भी बिग बॉस की पसंदीदा लव स्टोरीज में से एक रही है।
यह भी पढ़ें- ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।