फिल्म jab we met के बहुत से dialogues फेमस रहे हैं लेकिन क्या आपको करीना का वो dialogue याद हैं जिसमें वो पहाड़ों में रहने की बात करती हैं। “शादी के बाद ना हम पहाड़ों में रहेंगे मुझे ना पहाड़ बहुत पसंद हैं, really!” इस फिल्म में करीना यानि गीत की personality बहुत ज्यादा मिलनसार दिखाई गई हैं जो जहां भी जाती हैं एकदम से दोस्त बना लेती हैं और जिसके पास सभी problems का कोई ना कोई solution जरूर होता है। लेकिन ऐसा कहा जाता है जिन लड़कियों को वास्तव में पहाड़ों में रहना पसंद होता है वो कम मिलनसार होती हैं और उन्हें एंकात ज्यादा पसंद होता है इसलिए पहाड़ों की शांति उन्हें लुभाती हैं।
वैसे देखा जाएं तो फिल्म में करीना भी ब्रेकअप के बाद एंकात में रहने के लिए पहाड़ों में रहने लगती हैं।
Beaches के लिए भी कुछ ऐसा ही बोला जाता है कि जो लड़कियां दुनिया से बेखबर होना चाहती हैं उन्हें beaches ज्यादा लुभाते हैं शायद इसलिए ‘Dear Zindagi’ फिल्म की लोकेशन के लिए गोवा को ही चुना गया।
हर किसी की एक पसंदीदा जगह होती है जहां वो फुर्सत के पल बिताना चाहता है। ये जगहें पर्वत, पहाड़, नदी या समुंदर का किनारा या फिर किसी देश के छोटे से हिस्से में बसा छोटा सा गांव भी हो सकता है।
किसी गर्ल्स को पहाड़ पसंद होते हैं तो किसी को समुंदर के किनारे देर तक बैठकर लहरों को निहारते रहना पसंद होता है लेकिन क्या आप जानती हैं आपकी पसंदीदा जगहें आपकी personality के बारे में कितना कुछ बताती हैं? अगर नहीं तो अब जान लीजिए आपकी favorite destination क्या कहती है आपकी personality के बारे में:
Image Courtesy: Pxhere
ऐसा कहा जाता है कि जिन लड़कियों को पहाड़ बहुत ज्यादा पसंद होते हैं वो लड़कियां अंतर्मुखी होती हैं। किसी से बहुत ज्यादा घुल-मिल नहीं पाती हैं लेकिन ऐसी लड़कियां उत्साही तो बहुत होती हैं लेकिन मन से बहुत कम लोगों के साथ जुड़ पाती हैं।
Read more: हनीमून के लिए स्विटज़रलैंड की वादियों से कम खूबसूरत नहीं हैं ये 6 जगहें
ऐसी लड़कियां गंभीर होने की वजह से ज्यादा बातचीत तो नहीं करती हैं लेकिन जब भी बोलती हैं तो इतनी तथ्यपरक बातें करती हैं कि लोग इन्हें बिना सुने नहीं रह पाते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों को पहाड़ पसंद होते हैं उनमें creativity कूट-कूट कर भरी होती है। इनका जिंदगी देखने का अलग ही नजरिया होता है।
Image Courtesy: Pxhere
ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों को समुंदर के किनारे घंटो बैठकर लहरों को देखते रहना अच्छा लगता है वो मिलनसार स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियों के दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है। इन्हें अगर मैन ऑन मिशन कहें तो गलत नहीं होगा। इन्हें लगता है जितने ज्यादा लोगों से ये मिलेंगी इनकी personality में उतना ही निखार आएगा इसलिए ऐसी लड़कियां हमेशा लोगों से घिरे रहना पसंद करती हैं।
Read more: ट्रिप प्लान करने से पहले जरूर जान लें साल 2018 के ये long weekends
Image Courtesy: Pxhere
जिन लड़कियों को beaches से प्यार होता है, आपने देखा होगा कि उन लड़कियों को रोमांच और रोमांस दोनों ही बहुत पसंद होते हैं। खासतौर पर ऐसी लड़कियों का नेचर ऐसा होता है कि वो जहां रहती हैं वहीं की होकर रह जाती हैं और बाकी दुनिया से बेखबर हो जाती हैं।
Image Courtesy: Pxhere
ऐसा माना जाता है कि ऐसी लड़कियां ‘नेकी कर दरिया में डाल’ देने वाली विचारधारा को पसंद करती हैं। इन्हें लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है और शहरी शोर-शराबा थोड़ा कम पसंद होता है। साथ ही ऐसी लड़कियां अपनी जड़ों से हमेशा जुड़ाव महसूस करती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।