सर्दियों में हनीमून मनाने के लिए इन 4 जगहों में से आप किसी भी एक को चुन सकती हैं। इन 4 जगहों की खूबसूरती किसी भी फॉरेन डेस्टिनेशन से कम नहीं है। मतलब आप कम बजट में इंडिया में ही अपने हनीमून को बेस्ट बना सकती है।
इंडिया में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं जहां आप पार्टनर संग रोमांटिक क्वॉलिटी टाइम बिता सकती हैं। शादी की भागदौड़ के बाद इन जगहों पर घूमकर आपको सुकून और ताजगी का अहसास होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इंडिया की 4 ऐसी जगहों के बारे में जहां आप सर्दियों में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए जा सकती हैं।
ऊटी तमिलनाडु राज्य का एक शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। बता दें कि इसे उधगमंडलम भी कहा जाता है। कोयंबटूर यहां का निकटतम हवाई अड्डा है। सड़कों द्वारा यह तमिलनाडु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है लेकिन यहां आने के लिये कन्नूर से ट्रेन लेनी होती है।
इसे जरूर पढ़ें: हिमाचल की ये 4 जगहें जो ज्यादा मशहूर नहीं लेकिन यहां जाने के बाद कुछ याद नहीं रहता
घूमने लायक जगहें
पश्चिम बंगाल का हिल स्टेशन दार्जिलिंग टूरिस्ट्स के बीच काफी फेमस है और यहां सालों भर टूरिस्ट्स का आना जाना लगा रहता है। दार्जिलिंग की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। शादी के बाद कपल्स दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन, चाय के बागान और हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच रिलैक्स करने के साथ ही रोमांटिक पल भी बिता सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Phi Phi Islands जाएं तो ये 5 चीजें जरूर करें, आपका ट्रिप बन जाएगा यादगार
घूमने लायक जगहें
अगर आप हनीमून के लिए हिल स्टेशन या समुद्र किनारे नहीं बल्कि किसी रॉयल जगह की तलाश में हैं तो आप जैसलमेर जा सकती हैं और वैसे भी सर्दियों में यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है। राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है जैसलमेर जहां आप ऐतिहासिक आर्किटेक्चर और रॉयल होटल्स का मजा ले सकते हैं। अगर आप फूडी हैं तब भी जैसलमेर आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इस शहर में जाकर ऊंट पर बैठकर रेगिस्तान में घूमने का मजा लेना ना भूलें।
घूमने लायक जगहें
शांत वातावरण हो और दूर-दूर तक कोई डिस्टर्ब करने वाला ना हो, पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने के लिए इससे बेहतर और कोई जगह हो सकती है भला। हम बात कर रहे हैं अंडमान आइलैंड की। अंडमान में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक आइलैंड शामिल है। यहां का बेहतरीन मौसम भी हनीमून पर गए कपल्स के लिए बेस्ट है।
अंडमान घूमने लायक जगहें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।