Char dham yatra के दौरान कहां का रास्ता है सबसे ज्यादा कठिन, जाने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

चार धाम यात्रा पर अकेले या अपने माता-पिता के साथ दर्शन के लिए जा रहे लोगों को यह जानना जरूरी है कि किस धाम तक पहुंचने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जानकारी पहले ही होने पर वह अपनी यात्रा के लिए कई तरह की व्यवस्था पहली ही कर सकते हैं। 

 

most difficult route in char dham

चार धाम यात्रा का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि आज से 3 धाम केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। 12 मई से बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जाएंगे। लाखों भक्तों ने अब तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी 8 मई से की कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक कुल 21.58 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि लोगों में यात्रा को लेकर कितना ज्यादा उत्साह है।

क्या आप जानते हैं कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में से किस धाम तक पहुंचने के लिए यात्रा सबसे ज्यादा कठिन है। कहां का रास्ता अन्य धाम के मुकाबले ज्यादा मुश्किल है। यात्रा से पहले आपको इसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि इसे आपको यात्रा पूरी करने में आसानी होगी।

Char dham yatra की शुरुआत कहां से होती है?

char dham yatra

चारधाम यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से गंगा स्नान के साथ शुरू होती है। जो यात्री मुश्किल चढ़ाई की यात्रा नहीं कर सकते हैं, उन्हें बद्रीनाथ और गंगोत्री की यात्रा का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि यहां तक पहुंचना आसान है। अगर आप चारों धाम की यात्रा कर रहे हैं, तो इसे पूरा करने में कुल 10 से 12 दिन लगते हैं। इसलिए चार धाम यात्रा पर लेकर जाने के लिए जरूरी चीजों को लिस्ट पहले ही बना लें।

इसे भी पढ़ें- चार धाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी जानकारियां जानें

Char dham yatra में किस धाम की यात्रा सबसे ज्यादा कठिन?

kedarnath

चार धाम की यात्रा पर जा रहे लोगों को यह जानकारी होनी चाहिए कि केवल दो मंदिरों तक ही वह आसानी से पहुंच सकते हैं। इसमें बद्रीनाथ और गंगोत्री शामिल है। अन्य दो मंदिरों का रास्ता काफी मुश्किल है। जिसमें सबसे ज्यादा मुश्किल केदारनाथ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक केदारनाथ में यात्रियों के मौत की संख्या सबसे ज्यादा आई है। इसलिए यात्रा की शुरुआत से पहले मेडिकल चेकअप करवा लें। अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है, तो यहां यात्रा करने से बचें। क्योंकि पहली बार केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- चार धाम यात्रा के लिए बुक करें IRCTC के ये टूर पैकेज, बिना किसी परेशानी के कर पाएंगे दर्शन

चार धाम यात्रा में कौन सा धाम सबसे ऊपर है?

kedarnath dham

  • समुद्र तल से गंगोत्री- 11,204
  • समुद्र तल से बद्रीनाथ- 10,170
  • समुद्र तल से यमुनोत्री- 10,804
  • समुद्र तल से केदारनाथ- 11,755

बर्फबारी के कारण इन चारों धामों में मौसम ठंडा रहता है। कई यात्री है जो चारों धाम की यात्रा के बाद 13,200 फीट की ऊंचाई पर गोमुख भी जाते हैं। हालांकि यहां जाना इतना आसान नहीं है। यह 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP